फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for investigation into retired soldier's death

Rewari News: रिटायर्ड फौजी की मौत मामले में जांच की मांग

Thu, 13 Aug 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 13 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Demand for investigation into retired soldier's death
रेवाड़ी । मीरपुर गांव निवासी 75 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी सुरजन सिंह की मौत के मामले में बेटे सुनील ने गांव की एक महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। सुनील के अनुसार, महिला ने वीडियो के नाम पर उनके पिता को धमकाकर छह लाख रुपये लिए और बाद में पेंशन से हर महीने 20 हजार रुपये देने की मांग की। सुरजन सिंह ने 25 मई को कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। परिवार को तीन पन्नों का एक पत्र मिला, जिसमें सुरजन ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए थे। परिजनों के मुताबिक, महिला की शिकायत के बाद सुरजन मानसिक रूप से परेशान थे। सुनील ने एसपी से जांच और कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि पत्र जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed