{"_id":"6a7cbf5a61e89cdc5e013bc4","slug":"farmers-troubled-by-waterlogging-staged-a-protest-rewari-news-c-198-1-rew1001-243545-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जलभराव से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जलभराव से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन
Thu, 13 Aug 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
डीआरओ को ज्ञापन सौंपते किसान। स्रोत : यूनियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की टीम ने लगातार बारिश के बाद घासेड़ा, पाल्हावास, किशनगढ़ और राजपुरा गांवों में बने जलभराव के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने डीआरओ प्रदीप देशवाल को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित गांवों में तत्काल राहत कार्य शुरू कराने, फसलों की गिरदावरी करवाने और उचित मुआवजा देने की मांग की।
जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि पांच दिन तक हुई लगातार बारिश के बावजूद खेतों में पानी भरा हुआ है। कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। गांवों की गलियों में करीब तीन फीट तक पानी जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव से फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है और बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।
किसान नेताओं ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में जल्द गिरदावरी करवाकर नुकसान का आकलन करने और किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही अंडरपास में जमा पानी की तत्काल निकासी की मांग उठाई।
विज्ञापन
समय सिंह ने चेतावनी दी कि यदि कल तक अंडरपास से पानी नहीं निकाला गया तो ग्रामीणों के साथ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। डीआरओ प्रदीप देशवाल ने शाम तक तहसीलदार को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।