{"_id":"6a4165e26b48e14895021de7","slug":"video-kanpur-namami-gange-sewer-line-causing-misery-for-krishna-nagar-residents-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नमामि गंगे की सीवर लाइन कृष्णानगर वासियों को दे रही दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नमामि गंगे की सीवर लाइन कृष्णानगर वासियों को दे रही दर्द
नमामि गंगे की ओर से करीब सात साल पहले डाली गई सीवर लाइन कृष्णानगरवासियों को दर्द दे रही है। बिना बेस बनाए और कम व्यास के पाइप डालने से यह सीवर लाइन कई जगह बैठ गई है। इससे चार मोहल्लों की करीब 15 हजार की आबादी पानी निकासी न होने की समस्या झेल रही है। नालियां गंदगी से भरी रहती हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत बारिश में होती है। अमर उजाला की ओर से जनता ही जनार्दन अभियान के तहत वार्ड-24 कृष्णानगर में लगाए गए शिविर में लोगों ने इस तरह की समस्याएं बताईं।
यह शिविर जीटी रोड के निकट गंगागंज बस्ती स्थित हनुमान मंदिर के पास लगाया गया। लोगों ने बताया कि 2019 में क्षेत्र के चार मोहल्लों नेताजी नगर, कर्मचारीनगर, शहदुल्लापुर और गंगागंज में नमामि गंगे के तहत करीब आठ करोड़ से सीवर लाइन डाली गई थी। इनमें शहदुल्लापुर को छोड़ कर बाकी मोहल्लों में यह सीवर लाइन बेकार साबित हो रही है। बिना बेस बनाए 12 की जगह आठ इंच की लाइनें डाली गईं जो अब कई जगह बैठ गई हैं। इससे नालियों से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। करीब 12 से 15 हजार की आबादी परेशान है। इसके अलावा, वार्ड में तीन सौ के आसपास स्ट्रीट लाइटें हैं जिनमें से 50 प्रतिशत बंद पड़ी हैं। इससे रात के वक्त अंधेरा रहता है। वार्ड में 80 की जगह 48 सफाई कर्मी ही हैं जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिविर में 22 शिकायतें आईं जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान लक्ष्मी नारायण, सुमित, संतोष, रविंद्र आदि भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।