{"_id":"6a4117f5e7d90d653c04b0b3","slug":"video-video-41-sal-ka-itajara-khatama-196-savanavatata-karamacaraya-ka-mal-925-karaugdha-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 41 साल का इंतजार खत्म, 196 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिले 9.25 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 41 साल का इंतजार खत्म, 196 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिले 9.25 करोड़
आदर्श नगर पालिका परिषद ने 41 वर्षों से लंबित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया देयकों का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है। रविवार को नगर पालिका प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम ने 91 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 3.70 करोड़ रुपये का चेक वितरित किया। इसके साथ ही तीन वर्षों में 196 कर्मचारियों को 9.25 करोड़ रुपये का भुगतान करके बलरामपुर नगर पालिका कर्मचारियों के बकाया भुगतान मामले में पूरी तरह देनदारी मुक्त हो गई है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के नेतृत्व में पिछले तीन वर्षों में नगर के विकास के साथ कर्मचारियों के हितों की भी प्रभावी ढंग से रक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि चार दशक से लंबित देयकों का भुगतान ऐतिहासिक उपलब्धि है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2024 में राज्य वित्त आयोग से 2.83 करोड़ तथा वर्ष 2026 में 3.64 करोड़ रुपये की अतिरिक्त ग्रांट मिली थी। इसी धनराशि से 91 कर्मचारियों को 3.70 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। अब तक 196 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 9.25 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। अब किसी भी सेवानिवृत्त कर्मचारी के देयकों का भुगतान बकाया नहीं है। अब शासन से मिलने वाली धनराशि नगर के विकास, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं पर खर्च की जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए नगर पालिका ने मिसाल कायम की है। चार दशकों से लंबित देयकों का भुगतान जनप्रतिनिधियों की सकारात्मक सोच का परिणाम है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्य, रासबिहारी शुक्ल, डीपी सिंह बैस, सर्वेश सिंह, डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. राकेश चंद्र, डॉ. तुलसीश दूबे, इंदु भूषण जायसवाल, सुनीता सिंह, संतोष गुप्त, अंकुर सिंह, निशांत सिंह, उमंग पाल सिंह, राजा अग्रवाल व महेंद्र प्रताप सिंह सहित सभी सभासद, नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।