{"_id":"6a4159570f85523159080314","slug":"video-kanpur-metro-runs-at-80-kmh-to-naubasta-trial-run-successful-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 80 किमी की रफ्तार से नौबस्ता तक दौड़ी मेट्रो, ट्रायल रन सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 80 किमी की रफ्तार से नौबस्ता तक दौड़ी मेट्रो, ट्रायल रन सफल
सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता स्टेशन तक रविवार को मेट्रो रविवार को 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में दौड़ी और इसी के साथ ट्रायल रन सफल हुआ। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) नीलाभ्र सेनगुप्ता और उनकी पांच सदस्यीय टीम के सामने यह परीक्षण हुआ। इसके अलावा कॉलिजन टेस्ट में 40 की स्पीड से दो मेट्रो आमने-सामने आई पर भिड़ी नहीं। आईआईटी से नौबस्ता तक कॉरिडोर-1 की इंटीग्रेटेड फाइनल टेस्टिंग भी पूरी कर ली गई।
सोमवार को कुछ अन्य परीक्षणों के बाद टीम वापस दिल्ली लौट जाएगी। इसके बाद वहां से रिपोर्ट बना कर यूपीएमआरसी के निदेशक को भेजेगी। जुलाई में प्रस्तावित दौरे में पीएम मोदी सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो का उद्घाटन कर सकते हैं। यूपीएमआरसी के जनसंपर्क अधिकारी पंचानन मिश्रा ने बताया कि सीएमआरएस ने निरीक्षण के दूसरे दिन नवीन मार्केट स्टेशन से मेट्रो ट्रेन से निरीक्षण प्रक्रिया शुरू की गई। सभी अधिकारी विभिन्न तकनीकी पहलुओं का निरीक्षण करते हुए सेक्शन के आखिरी स्टेशन नौबस्ता पहुंचे।
वहां से सीएमआरएस और उनकी टीम ने मोटर ट्रॉली में बैठ नौबस्ता से कानपुर सेंट्रल तक अप-लाइन ट्रैक में पहुंचे। इसके बाद एलिवेटेड स्टेशन नौबस्ता, बौद्धनगर, बसंत विहार, किदवईनगर एवं बारादेवी और अंडरग्राउंड स्टेशन ट्रांसपोर्टनगर और झकरकटी का निरीक्षण किया। इस दौरान तकनीकी कक्षों, स्टेशन कंट्रोल रूम, एस्केलेटर, लिफ्ट, फायर अलार्म सिस्टम तथा प्लेटफॉर्म के बुनियादी ढांचे सहित अन्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।