{"_id":"6a40fc812bb75fd9c3025bd2","slug":"video-pulse-polio-campaign-launched-in-amritsar-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 2.87 लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 2.87 लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
अमृतसर जिले में रविवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. रश्मि विज ने चौक फव्वारा स्थित बूथ पर छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। अभियान की सफलता के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए ऑटो-रिक्शा जागरूकता रैली भी रवाना की गई।
डॉ. रश्मि विज ने कहा कि भारत पोलियो मुक्त देशों की श्रेणी में शामिल है लेकिन इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए समय-समय पर पल्स पोलियो अभियान चलाए जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंदें अवश्य पिलाएं, क्योंकि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का यही सबसे प्रभावी उपाय है।
उन्होंने बताया कि जिले की 27.63 लाख आबादी के बीच 5.44 लाख घरों में रहने वाले 0 से 5 वर्ष तक की आयु के 2,87,498 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1,193 टीमें गठित की गई हैं, जबकि 255 सुपरवाइजर अभियान की निगरानी करेंगे।
इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर पाल कौर, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम भगत, डीडीएचओ डॉ. जगनजोत कौर, जिला एमईआईओ अमरदीप सिंह, डॉ. नेहा अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।