{"_id":"6a410120867afa82660c1947","slug":"video-wife-murders-husband-in-kasganj-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, बेटे ने मां के खोले ऐसे राज; पुलिस भी रह गई सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, बेटे ने मां के खोले ऐसे राज; पुलिस भी रह गई सन्न
कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पवसरा में शनिवार को युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में बेटे ने चौंकाने वाले राज खोले हैं। बेटे ने मां पर कुछ लोगों को घर बुलाकर पहले पिता को इंजेक्शन लगाने और फिर गर्म तार से प्रताड़ित करके लटकाने का आरोप लगाया है। गांव पवसारा निवासी राहुल पुत्र विजेंद्र सिंह का शव शनिवार को घर पर फंदे पर लटका मिला था। वह मेधा मिल की कैंटीन में कार्य करता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन का आरोप है कि राहुल का विवाह वर्ष 2018 में हुआ था। शादी के कुछ ही दिन बाद पत्नी किसी अन्य युवक के साथ चली गई थी। उसके किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध थे। परिजन का आरोप है कि इसी कारण राहुल की हत्या की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, मृतक के बेटे कार्तिक ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उसकी मां ने कुछ लोगों को घर बुलाया था। उन लोगों ने पहले उसके पिता को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया, फिर गर्म तार से प्रताड़ित किया और बाद में फंदे पर लटका दिया। पुलिस बच्चे के बयान सहित सभी पहलुओं को जांच में शामिल कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।