{"_id":"6a41082761914526e005a49a","slug":"video-pulse-polio-campaign-kangal-booth-kumarsain-shimla-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: कांगल बूथ-1 में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अन्य केंद्रों पर भी जारी रहेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: कांगल बूथ-1 में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अन्य केंद्रों पर भी जारी रहेगा अभियान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 28 Jun 2026 05:10 PM IST
Link Copied
कुमारसैन विकास खंड के कांगल बूथ-1 में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कहा कि कांगल के अतिरिक्त कोटीघाट, मोगड़ा और जजैली क्षेत्रों में भी पोलियो अभियान के अंतर्गत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इन क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य कर्मी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर, निर्धारित बूथों पर बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करेंगे, ताकि कोई भी पात्र बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाया जा रहा यह अभियान क्षेत्र के सभी पात्र बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाने के उद्देश्य से जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं और पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।