Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Coordination meeting regarding SIR held in various villages of the Rai Assembly constituency in Sonipat
{"_id":"6a4102035db74e14d601a850","slug":"video-coordination-meeting-regarding-sir-held-in-various-villages-of-the-rai-assembly-constituency-in-sonipat-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: राई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में SIR को लेकर हुई समन्वय बैठक, मतदाता सूची को सटीक बनाने के लिए ग्रामीणों से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: राई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में SIR को लेकर हुई समन्वय बैठक, मतदाता सूची को सटीक बनाने के लिए ग्रामीणों से मांगा सहयोग
निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) मनीष मलिक ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जोशी चौहान, खेवड़ा, झुंडपुर, जगदीशपुर टोंकी, टांडा, पबसरा, मनौली, मनौली टोंकी, खुर्मपुर, भैरा बांकीपुर, अटेरना, पतला, जाखौली, औरंगाबाद, सेवली, असावरपुर तथा बहालगढ़ गांवों में बैठकें हुई। इसमें ग्रामीणों को एसआईआर-2026 के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करवाएं तथा उन्हें सही एवं पूर्ण रूप से भरवाकर निर्धारित समयावधि में जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में प्रतिदिन सक्रिय रहकर कार्य करें। मतदाता सूची में नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, स्थानांतरित अथवा मृत मतदाताओं की जानकारी एकत्रित करने और आवश्यक संशोधन का कार्य पूरी पारदर्शिता एवं निष्ठा के साथ संपन्न करें। साथ ही सुपरवाइजरों को बीएलओ के कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।