Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Three members of a cattle-stealing gang arrested in Jind following a police encounter
{"_id":"6a40fc094d1b818924017769","slug":"video-three-members-of-a-cattle-stealing-gang-arrested-in-jind-following-a-police-encounter-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: पशु चोर गिरोह के तीन सदस्य पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, यूपी के रहने वाले हैं आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: पशु चोर गिरोह के तीन सदस्य पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, यूपी के रहने वाले हैं आरोपी
डीएसपी संजय कुमार ने रविवार को प्रेसवार्ता बताया कि शनिवार रात 11 बजे डिटेक्टिव स्टाफ की टीम गांव बिशनपुरा में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि कुछ लोग गाड़ी में पशुओं को भर कर चोरी कर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर डिटेक्टिव स्टाफ ने पशु चोरों की गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। तभी पशु चोरों ने पुलिस को अपने पीछे आता देख फायर कर दिया, जिसके जवाब में पीछा कर रहे डिटेक्टिव स्टाफ ने भी पशु चोरों पर फायर किए। इसमें गांव अकबरपुर सुनहेटी, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी फुरकन उर्फ मिर्ची तथा गांव बढ़ेड, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी कामिल को टांग में गोली लगी वहीं तीसरा आरोपी कैराना जिला शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी सोहेल भागते हुए गिर गया और उसकी टांग में फैक्चर आ गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।