{"_id":"6a4100797e0c97850902d87a","slug":"video-attack-on-nihang-in-mohali-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहाली में निहंग पर हमला, जमकर मचा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को मोहाली के सोहाना स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदान में उस समय कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब उत्तराखंड से रिहा होकर लौटे दो निहंग सिंहों के स्वागत समारोह के दौरान एक युवक ने उन पर हमला करने का प्रयास किया।
गुरुद्वारे में चल रहा था स्वागत कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारे में दोनों निहंगों के स्वागत के लिए कार्यक्रम चल रहा था और बड़ी संख्या में संगत व निहंग मौजूद थे। इसी दौरान भीड़ में से एक युवक अचानक आगे आया और दोनों निहंगों पर हमला करने का प्रयास किया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई।
गुरुद्वारे में पहुंची पुलिस
मौके पर मौजूद अन्य निहंगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया। घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। फिलहाल हमले के प्रयास के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।