{"_id":"6a416781b7749a6085026bed","slug":"video-senior-meteorologist-reveals-when-the-monsoon-might-arrive-in-up-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया यूपी में कब आ सकता मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया यूपी में कब आ सकता मानसून
शनिवार-रविवार रात को 22 मिनट में 17.7 मिमी बारिश हुई। इससे अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान घट गए लेकिन उमस भरी गर्मी बढ़ गई। रविवार को अधिकतम तापमान तो 39.4 डिग्री रहा लेकिन लोगों को गर्मी 45 डिग्री वाली महसूस हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि उमस भरी गर्मी का प्रकोप अभी जारी रहेगी। बीच में प्री मानसून बौछारें तथा तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार दोपहर हीट इंडेक्स बढ़कर 45 डिग्री तक पहुंच गया। यह स्थिति हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ाने वाली होती है। इसके अलावा यूवी इंडेक्स दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच अपने उच्चतम स्तर 12 पर रहा। इस दौरान सीधे सूर्य की रोशनी में रहने से त्वचा को नुकसान होने की संभावना ज्यादा होती है। वेट-बल्ब तापमान बढ़ा होने से पसीने वाली गर्मी रही।
माहौल में नमी अधिक होने के कारण 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री नीचे आया। माहौल में सुबह नमी 11 प्रतिशत बढ़कर 71 हो गई। दोपहर की नमी पांच प्रतिशत बढ़कर 39 प्रतिशत पर पहुंच गई। 28 जून के सामान्य औसत से अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री अधिक रहा। रात को बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 2.7 डिग्री नीचे आ गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।