{"_id":"6a4118eaa6996cbc9e0047d4","slug":"video-closed-windows-increase-humidity-in-railway-station-offices-in-shahjahanpur-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: बंद खिड़कियों से रेलवे स्टेशन के कार्यालयों में बढ़ी उमस, अफसर-कर्मचारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: बंद खिड़कियों से रेलवे स्टेशन के कार्यालयों में बढ़ी उमस, अफसर-कर्मचारी परेशान
Mukesh Kumar
Updated Sun, 28 Jun 2026 06:21 PM IST
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर हुए सुंदरीकरण कार्य ने रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की दुश्वारियां बढ़ा दी। स्टेशन भवन के सुंदरीकरण के दौरान कई कार्यालयों की हवादार खिड़कियों को बंदकर उन पर शीशे लगा दिए गए हैं। इससे प्राकृतिक हवा का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। भीषण गर्मी व उमस के बीच कार्यालयों में बैठना मुश्किल हो गया है।
कर्मचारियों का कहना है कि बंद कार्यालयों में उमस के कारण लंबे समय तक काम करना कठिन हो रहा है। इस समस्या से अधिकारी भी जूझ रहे हैं और कई कार्यालयों में कामकाज प्रभावित होने लगा है। इस मुद्दे को हाल ही में दौरे पर आए उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश पांडेय के समक्ष भी उठाया गया था। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के वरिष्ठ नेता नरेंद्र त्यागी ने बताया कि समस्या के समाधान की मांग को लेकर महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया गया है।
सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि कार्यालयों में बढ़ी उमस और कर्मचारियों की परेशानी से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।