{"_id":"6a40cb90c16799fab50423d2","slug":"video-dharampur-panchayat-samiti-bjp-wins-president-vice-president-mandi-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: धर्मपुर पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: धर्मपुर पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत
Ankesh Dogra
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:51 PM IST
मंडी जिले में कांग्रेस के एकमात्र विधायक के गृह क्षेत्र धर्मपुर में भाजपा ने बड़ी राजनीतिक बढ़त हासिल करते हुए पंचायत समिति धर्मपुर पर कब्जा जमा लिया है। 20 सदस्यीय पंचायत समिति में हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया। धाड़ता क्षेत्र की मंजू देवी पंचायत समिति की नई अध्यक्ष निर्वाचित हुईं, जबकि संधोल क्षेत्र के गौरव उपाध्यक्ष चुने गए। दोनों उम्मीदवारों की जीत के साथ ही पंचायत समिति धर्मपुर भगवा रंग में रंग गई और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। गौरतलब है कि पहली निर्धारित बैठक में कोरम पूरा न होने के कारण अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया था। इसके बाद प्रशासन ने दोबारा चुनाव की तिथि निर्धारित की। शनिवार को हुए चुनाव में भाजपा ने रणनीतिक बढ़त बनाते हुए दोनों प्रमुख पद अपने नाम कर लिए।
परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह जीत क्षेत्र की जनता के भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों में विश्वास का प्रतीक है। वहीं, कांग्रेस के लिए यह परिणाम राजनीतिक दृष्टि से बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि यह जीत उसी क्षेत्र में मिली है जिसे कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंचायत समिति के इस परिणाम का प्रभाव आने वाले समय की स्थानीय राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है।
भाजपा नेताओं ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष मंजू देवी और उपाध्यक्ष गौरव को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पंचायत समिति धर्मपुर विकास कार्यों को नई गति देगी तथा सभी पंचायतों के साथ समान व्यवहार करते हुए जनहित को प्राथमिकता दी जाएगी। दूसरी ओर, कांग्रेस समर्थकों में परिणाम को लेकर निराशा का माहौल देखा गया। 20 सदस्यीय पंचायत समिति धर्मपुर में भाजपा की यह जीत स्थानीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम मानी जा रही है, जिसने क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है। भाजपा नेता रजत ठाकुर ने सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा आने वाले विस चुनावों मे भी धर्मपुर व प्रदेश में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेगें। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार मंजू देवी व कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार काजल के बीच मुकाबला हुआ जिसमें भाजपा समर्थित उम्मीदवार मंजू देवी को 12 व कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार काजल को 8 मत मिले और भाजपा समर्थित उम्मीदवार मंजू देवी को विजयी घोषित किया गया वही उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार गौरव व कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार हंसराज के बीच हुआ जिसमें भाजपा समर्थित उम्मीदवार गौरव को 12 व कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार हंसराज को 8 मत मिले भाजपा समर्थित उम्मीदवार गौरव को विजयी घोषित किया गया इसके बाद बाजार में विजय रैली भी रजत ठाकुर के नेतृत्व में निकाली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।