सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Diamond Singh Dhruv of Dhamtari district secured 623rd rank in UPSC

धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव की सफलता: यूपीएससी में 623वीं रैंक हासिल, अभी छत्तीसगढ़ पुलिस में हैं डीएसपी

अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
सार

धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के परसवानी गांव के डायमंड सिंह ध्रुव ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 623वीं रैंक हासिल की है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में डीएसपी पद पर पदस्थ हैं।

Diamond Singh Dhruv of Dhamtari district secured 623rd rank in UPSC
यूपीएससी में 623वीं रैंक हासिल
विज्ञापन

विस्तार

धमतरी जिले के एक युवा अधिकारी डायमंड सिंह ध्रुव ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है। डायमंड सिंह ध्रुव वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर पदस्थ हैं और उन्होंने वर्ष 2024 में सीजीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर यह पद प्राप्त किया था।

Trending Videos


शुक्रवार को जारी हुए यूपीएससी सिविल सेवा में उन्हें 623 वीं रैंक मिली है। डायमंड सिंह ध्रुव का निवास मगरलोड ब्लॉक के परसवानी गांव में हैं। वे स्वर्गीय बलराम सिंह के पुत्र हैं। उनके पिता मगरलोड जनपद में करारोपण अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वहीं उनकी माता एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। डायमंड सिंह ध्रुव बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिशु मंदिर मगरलोड से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने हाई स्कूल की पढ़ाई रेडियंट पब्लिक स्कूल माना से पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देख लिया था और उसी दिशा में लगातार मेहनत करते रहे। 25 वर्ष की उम्र में डायमंड सिंह ध्रुव ने पहली ही कोशिश में CGPSC परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की। 

उन्होंने इस परीक्षा में 13वीं रैंक प्राप्त की और डीएसपी कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल किया। CGPSC में सफलता के बाद भी डायमंड सिंह ध्रुव ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली UPSC परीक्षा की तैयारी में जुट गए। उन्होंने दिल्ली में रहकर करीब ढाई वर्षों तक यूपीएससी की तैयारी की। खास बात यह रही कि उन्होंने किसी कोचिंग या एकेडमी को जॉइन किए बिना स्वयं अध्ययन और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की। उन्हें यूपीएससी में 623वीं रैंक मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed