{"_id":"6a0c6d157de6d8b56e02ac28","slug":"forest-staff-accused-of-assault-villagers-submit-memorandum-to-collector-and-sp-demanding-strict-action-against-guilty-forest-personnel-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4300048-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dhamtari News: जैतपुरी वन भूमि अतिक्रमण मामला, वन विभाग कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों से भिड़ंत; मारपीट के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari News: जैतपुरी वन भूमि अतिक्रमण मामला, वन विभाग कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों से भिड़ंत; मारपीट के आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 08:31 PM IST
Link Copied
धमतरी जिले के उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर वन्यप्राणी क्षेत्र के जैतपुरी से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां लोगों ने करीब एक लाख पेड़ काटकर 265 एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। मामले में कार्रवाई के लिए डीएफओ वरुण जैन वन अमले के साथ जैतपुरी पहुंचे थे।
अतिक्रमणकारियों की गिरफ्तारी के दौरान ग्रामीणों और वन विभाग के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते झूमा-झटकी शुरू हो गई। ग्रामीणों ने वन अमले पर बर्बरता पूर्वक मारपीट करने का आरोप लगाया है, जिसकी शिकायत को लेकर आज बड़ी संख्या में लोगों ने कलेक्टर और एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि 18 मई सोमवार को उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जैतपुरी गांव में वन विभाग की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। विभाग का आरोप है कि गांव में करीब 106 हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया है और लगभग एक लाख पेड़ों की कटाई की गई है। इस मामले में 166 ग्रामीणों के खिलाफ अतिक्रमण और अवैध कटाई के आरोप दर्ज किए गए हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वन अमले ने उनके साथ मारपीट की, कॉलर पकड़कर घसीटते हुए घर से बाहर निकाला और एक महिला की चूड़ी भी तोड़ दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर दोषी वन कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वन विभाग का कहना है कि जैतपुरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वन भूमि पर अवैध कब्जा और पेड़ों की कटाई की गई है, जिससे टाइगर रिजर्व क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा है। विभाग के अनुसार कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की जा रही थी, लेकिन टीम पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। फिलहाल इस मामले में एसपी का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।