{"_id":"6a0c21b41d3bc5134604e717","slug":"video-sgpc-expresses-strong-outrage-over-sacrilege-incident-in-jalandhar-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में बेअदबी की घटना पर एसजीपीसी ने जताया कड़ा रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में बेअदबी की घटना पर एसजीपीसी ने जताया कड़ा रोष
जालंधर शहर के राजा गार्डन मोहल्ले में गुरु साहिब के पवित्र गुटका साहिब के पन्ने फाड़कर फेंकने की घटना सामने आने के बाद सिख संगत और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) में भारी रोष पाया जा रहा है। इस घटना की एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कुलवंत सिंह मन्नण ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाती हैं। उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में बेअदबी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले मोहाली के सुहाना में भी ऐसी ही घटना हुई थी और अब जालंधर में फिर मामला सामने आया है।
उन्होंने कहा कि सरकार सख्त कानून बनाने के दावे तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर उन कानूनों का प्रभाव दिखाई नहीं देता। यदि कानूनों को सही तरीके से लागू किया जाता, तो आरोपियों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते। मन्नण ने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए।
उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों को फांसी जैसी कठोर सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके। साथ ही उन्होंने सभी गुरुघरों के प्रबंधकों और ग्रंथी सिंहों से सुरक्षा और मर्यादा बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।