{"_id":"6a0b56f467d7edcfef02bdfc","slug":"video-the-betiyan-foundation-organized-the-manthan-program-at-sant-devashram-inter-college-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: बेटियां फाउंडेशन ने संत देवाश्रम इंटर कॉलेज में किया मंथम कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बेटियां फाउंडेशन ने संत देवाश्रम इंटर कॉलेज में किया मंथम कार्यक्रम
मेरठ। संत देवाश्रम इंटर कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के अंतर्गत बेटियां फाउंडेशन ने तेरे मेरे सपने मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रिश्तों, संवाद और भविष्य की योजना पर जागरूक करना रहा। कार्यशाला में विद्यार्थियों को कौशल विकास, निर्णय लेने की क्षमता और सही-गलत व्यवहार की पहचान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। चर्चा, समूह चर्चा, प्रश्नोत्तरी और दीवार गतिविधि के जरिए उन्हें पारिवारिक रिश्तों का महत्व समझाया गया। सेंटर नोडल अधिकारी कुसुम शर्मा ने कहा कि समझदारी से लिए गए फैसले बेहतर भविष्य बनाते हैं। संस्था अध्यक्ष अंजू पांडेय ने बताया कि समाज और परिवार के निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। कॉलेज के निदेशक हेमंत शर्मा और प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने इस पहल की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।