Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
A memorandum was submitted to Sri Akal Takht Sahib regarding the shipment of *Swaroops* (sacred copies) of the Guru Granth Sahib to Canada in containers.
{"_id":"6a50d098e9fa17aa9c0bb186","slug":"video-a-memorandum-was-submitted-to-sri-akal-takht-sahib-regarding-the-shipment-of-swaroops-sacred-copies-of-the-guru-granth-sahib-to-canada-in-containers-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप कंटेनरों से कनाडा भेजे जाने के मामले में श्री अकाल तख्त साहिब को मांगपत्र सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप कंटेनरों से कनाडा भेजे जाने के मामले में श्री अकाल तख्त साहिब को मांगपत्र सौंपा
गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों को कंटेनरों के माध्यम से कनाडा के सरी शहर भेजे जाने के कथित मामले को लेकर 'आवाज़-ए-कौम' संगठन ने शुक्रवार को श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचकर जत्थेदार के नाम मांगपत्र सौंपा। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त धार्मिक और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
संगठन के नेता हरजिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों को कंटेनरों के जरिए विदेश भेजना सिख मर्यादा और परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर सिख संगत में रोष है और श्री अकाल तख्त साहिब को तत्काल हस्तक्षेप करते हुए पूरे मामले की जांच कर दोषियों की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय श्री अकाल तख्त साहिब के निर्णयों को सर्वोच्च मानता है, इसलिए इस मामले में स्पष्ट और सख्त रुख अपनाया जाना चाहिए।
हरजिंदर सिंह ने दावा किया कि सरी में 200 से अधिक स्वरूप भेजे गए, जबकि वहां पहले से ही विभिन्न गुरुद्वारों में पर्याप्त संख्या में स्वरूप मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समुद्री सफर के दौरान कंटेनरों में पावन स्वरूपों के सम्मान और मर्यादा को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं। संगठन ने मांग की कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। संगठन के नेता नोबलजीत सिंह ने भी मामले में उचित कार्रवाई की मांग दोहराई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।