{"_id":"6a50783287c280bc750d4a8d","slug":"video-video-nashanal-javalrasa-mata-2026-ka-aayajana-ratana-oura-aabhashhanae-kashhatara-ka-bugdhhava-thana-para-haii-caraca-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नेशनल ज्वेलर्स मीट 2026 का आयोजन, रत्न और आभूषण क्षेत्र को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नेशनल ज्वेलर्स मीट 2026 का आयोजन, रत्न और आभूषण क्षेत्र को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा
ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) की ओर से आयोजित 'नेशनल ज्वेलर्स मीट 2026' हजरतगंज स्थित रेजेंटा सेंट्रल होटल में संपन्न हुई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के रत्न और आभूषण क्षेत्र को बढ़ावा देने और स्थानीय कारीगरों को वैश्विक मंच प्रदान करने पर चर्चा हुई। डिप्टी कमिश्नर एक्सपोर्ट शिवांगी ने कहा कि जब हम आभूषणों की बात करते हैं, तो हम उस कलात्मकता, परंपरा और पारिवारिक विरासत का जिक्र करते हैं जो सदियों से हमारे बीच मौजूद है।
आज का वैश्विक ग्राहक केवल आभूषणों का डिज़ाइन ही नहीं देखता, बल्कि उसकी प्रमाणिकता और हाथ की कारीगरी (हैंडमेड) को प्राथमिकता देता है, जिसे मशीनें कभी रिप्लेस नहीं कर सकतीं। उत्तर प्रदेश के कारीगर इस मामले में बेहद कुशल और हुनरमंद हैं।
इसी हुनर को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार के एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा 'उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन नीति 2025-2030' लागू की गई है। यह नीति केवल एक दस्तावेज़ नहीं बल्कि एक विस्तृत रोडमैप है, जिसका उद्देश्य एक छोटे स्तर पर काम करने वाले स्थानीय कारीगर और एमएसएमई को सशक्त बनाकर उन्हें वैश्विक स्तर पर एक सफल निर्यातक के रूप में स्थापित करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।