बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kashipur's drainage system collapsed due to heavy rain.

Video: भारी बारिश से ध्वस्त हुआ काशीपुर का ड्रेनेज सिस्टम

Arvind Kumar अरविंद कुमार
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:36 PM IST
Kashipur's drainage system collapsed due to heavy rain.
काशीपुर। ड्रेनेज सिस्टम को लेकर नगर निगम और प्रशासन के बड़े-बड़े दांवों की पोल बुधवार रात हुई मानसून की पहली बारिश ने खोल दी। शहर की अधिकांश गली-मोहल्लों की सड़कें पानी से लबालब हो गई। इससे वाहनों चालकों के साथ राहगीरों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। काशीपुर में 100 एमएम बारिश हुई, जबकि जसपुर में 190 एमएम बारिश हुई है। बुधवार की शाम को शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी ने रात आठ बजे से विकराल रूप धारण कर लिया। पांच से छह घंटे तक भारी बारिश होने से मुख्य चौराहा, गेबिया नाला, गौतम नगर नाला, रामनगर रोड नाला, रामनगर रोड पर श्री गणपति विहार कालोनी, मालगोदाम का नाला समेत कोर्ट रोड, मुख्य बाजार, कटोराताल, पटेल नगर, आर्यनगर, चैती फार्म समेत अधिकांश सभी मोहल्लों व कॉलोनियां की सड़क पानी से लबालब हो गई। साथ ही ढेला नदी, महादेव नगर, बहल्ला नदी, अर्जुन नाला का जल स्तर बढ़ गया। वहीं, महादेव नहर की मेढ़ टूटने से ग्राम गिरधई के खेतों में पानी घुसने पर तहसीलदार पंकज चंदोला ने स्थलीय निरीक्षण करके जल स्तर कम होने पर पक्की दीवार बनाने का ग्रामीणों को भरोसा दिया। इनसेट...... नगर निगम प्रशासन के दावे की खुली पोल भारी बारिश के चलते मुख्य बाजार की दुकानों समेत कई निचले घरों में पानी घुसने से लोगों को काफी नुकसान का संभावना है। लोगों ने स्वयं बाल्टियों व मोटरों में पाइप लगाकर पानी निकाला। इस दौरान लोगों को घरों व दुकानों में सांप व जहरीले कीड़े घुसने का डर सताता रहा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि निगम प्रशासन नाला-नालियों सफाई का दावा कर रहा था जिसकी पोल पहली भारी बारिश में खुल गई। इनसेट...... जिला से फोन घनघनाएं प्रशासन हुआ अलर्ट काशीपुर। रात लगभग तीन बजे से जिला बाढ़ नियंत्रण केंद्र से निगम व राजस्व अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे और पल-पल की रिपोर्ट जुटाई जाने लगी। नगर निगम के सफाई निरीक्षण गणेश ध्यानी ने बताया कि भारी बारिश को देखते हुए रात लगभग साढ़े तीन बजे से निगम की टीम के साथ जेसीबी से चोक नालों को खुलवाने में जुट गए। उधर, तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया सुबह तड़के शहर के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने निकल गए। तहसीलदार ने बताया कई स्थानों पर जेसीबी से चोक नालों को खुलवा कर पानी की निकासी सुचारू कराई गई। इनसेट..... धरी रह गई सभी तैयारियां बरसात से पहले नगर निगम की प्रशासन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में नाला नालियों की सफाई कराई थी। मेयर दीपक बाली ने बताया कि नाला गैंग से 30 सदस्यों के अलावा 150 पर्यावरण मित्रों को विभिन्न क्षेत्रों में नाला-नालियों की सफाई के लिए लगाया है। लगभग दो महीने पहले ही नालों की सफाई कराई थी। अचानक भारी बारिश होने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाइट : पंकज चंदोला, तहसीलदार काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को सस्ती दरों पर मिलनी शुरू हुई एनसीईआरटी की किताबें

09 Jul 2026

Meerut: अमर उजाला उदय कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियां सम्मानित, मंत्री लक्ष्मी नारायण व कवि अजहर इकबाल ने किया संबोधित

09 Jul 2026

उद्योग बंधुओं संग बैठक में DM दीपक मीणा, निवेश बढ़ाने पर जोर

09 Jul 2026

इनरव्हील क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नई टीम ने लिया पदभार

09 Jul 2026

VIDEO: पीलीभीत में वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

09 Jul 2026
विज्ञापन

खुर्जा में गिरी मस्जिद की दीवार, दो की मौत

09 Jul 2026

रतिया: शिक्षकों की कमी से जूझ रहा बाहम्मणवाला गांव का सरकारी स्कूल, 146 बच्चों पर सिर्फ 3 शिक्षक; अभिभावकों में भारी रोष

09 Jul 2026
विज्ञापन

सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन, वर-वधू ने लिए फेरे

09 Jul 2026

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

09 Jul 2026

स्कूल चलो अभियान को बीएस ए ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना l

09 Jul 2026

पूरे दिन उमस से लोग रहे बेहाल

09 Jul 2026

98 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

09 Jul 2026

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने गांवों मोहल्लों में की वृद्धजनों से मुलाकात

09 Jul 2026

औरैया: बदहाली के खिलाफ बच्चों का 'सड़क सत्याग्रह', कीचड़ में खड़े होकर बोले- 'डीएम साहब, सड़क बनवा दो

09 Jul 2026

मेरठ थप्पड़ कांड: एसएसपी को फोन पर चुनौती, धमकी भरी कॉल के बाद पुलिस जांच में जुटी

09 Jul 2026

नारनौल। नांगल चौधरी समाधान शिविर में 20 समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर आशाओं की बैठक

09 Jul 2026

Video: बारिश से सीतापुर रोड पर जलभराव, शिया पीजी कॉलेज के पास आवागमन प्रभावित

09 Jul 2026

झज्जर: डबल मर्डर केस में दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रकों से डीजल चोरी के अवैध कारोबार और पैसों के विवाद में हुई कामिल और इरशाद की हत्या

अमिताभ ठाकुर ने मंत्री रविन्द्र जायसवाल के कथित बयान पर कार्रवाई की मांग;video

09 Jul 2026

चंडीगढ़ में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

09 Jul 2026

कालाअंब: मीरपुर कोटला में बंद बरसाती नाले से उद्योगों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, एसडीएम ने बुलाई बैठक

09 Jul 2026

नाहन: नाटी पर आस्था स्कूल के विशेष बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

09 Jul 2026

17 जुलाई की मोहाली महारैली में फिरोजपुर से 300 कर्मचारी-पेंशनर होंगे शामिल

मोगा के सदर थाने में ब्लास्ट, जांच के लिए मौके पर पहुंचे एसएसपी और फॉरेंसिक टीम

हांसी: साइबर ठगी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार रुपये बरामद

09 Jul 2026

फिल्म 'सतलुज' पर प्रतिबंध के विरोध में एसजीपीसी का रोष मार्च

09 Jul 2026

केमिस्टों ने दी पंजाब बंद की चेतावनी

09 Jul 2026

अमृतसर में देर रात पुलिस कमिश्नर ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, धार्मिक स्थलों और रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

09 Jul 2026

VIDEO: डेढ़ साल के मासूम की सड़क पर पटक-पटककर ली थी जान, हत्या का आरोपी विराज दोषी करार; सजा सुरक्षित

09 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed