{"_id":"6a4f8ccfd3a1fecc600f8bb4","slug":"video-hansi-third-accused-arrested-in-cyber-fraud-case-rs25000-recovered-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: साइबर ठगी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: साइबर ठगी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार रुपये बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी साइबर थाना पुलिस को ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर हुई 19.71 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 हजार रुपये बरामद किए हैं।
साइबर थाना हांसी के पीएसआई रविंद्र ने बताया कि फरवरी 2026 में हांसी निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश में अधिक मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने विभिन्न बैंक खातों और यूपीआई आईडी के जरिए उससे 19 लाख 71 हजार रुपये की ठगी कर ली।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग ट्रांजेक्शन की जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए समीर पुत्र अख्तर रसूल निवासी नया बास, राजस्थान के जिला चूरू को हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया। इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान पहले भी ठगी की कुछ राशि बरामद की जा चुकी थी। अब अनुसंधान के दौरान 25 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि भी बरामद कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। मामले की आगे की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।