Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Jalandhar Police-Shooter Encounter: Lucky Patial gang operative arrested; CP reveals the plot to fire at Vardan Hospital was hatched in Canada
{"_id":"6a4f3f7080b9bc403b0884a3","slug":"video-jalandhar-police-shooter-encounter-lucky-patial-gang-operative-arrested-cp-reveals-the-plot-to-fire-at-vardan-hospital-was-hatched-in-canada-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर पुलिस-शूटर मुठभेड़: लक्की पटियाल गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, सीपी का खुलासा- कनाडा से रची गई थी वरदान अस्पताल पर फायरिंग की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर पुलिस-शूटर मुठभेड़: लक्की पटियाल गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, सीपी का खुलासा- कनाडा से रची गई थी वरदान अस्पताल पर फायरिंग की साजिश
जालंधर के गांव शाहपुर में पुलिस और एक कथित शूटर के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने लक्की पटियाल गैंग से जुड़े आरोपी योद सिंह उर्फ 'लब्बू' निवासी शाहकोट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की नाकेबंदी की थी। पुलिस को देखकर आरोपी बाइक लेकर भागने लगा, लेकिन पीछा करने के दौरान उसकी बाइक फिसल गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में काबू कर लिया गया।
सीपी ने खुलासा किया कि करीब 2 से 3 महीने पहले वरदान अस्पताल के बाहर हुई फायरिंग की वारदात को भी इसी आरोपी ने अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया हेलमेट और अवैध पिस्तौल भी बरामद की है। जांच में सामने आया है कि आरोपी मोगा, मोहाली समेत कई जिलों में आपराधिक मामलों में वांछित है और लक्की पटियाल गैंग के इशारे पर वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वरदान अस्पताल पर फायरिंग की साजिश कनाडा में बैठे एक व्यक्ति ने रची थी, जिसका अस्पताल प्रबंधन के साथ विवाद चल रहा था। आरोप है कि उसी व्यक्ति ने लाखों रुपये की फिरौती की मांग कर फायरिंग के लिए शूटरों को पैसे उपलब्ध कराए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मनी ट्रेल, रकम पहुंचाने वाले लोगों और अपने अन्य साथियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और पूछताछ के बाद कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।