बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Heavy rain in haldwani

VIDEO: नालियां चोक होने से उतराए सफाई के दावे, दुकान में घुसा पानी, दीवार गिरने से कार क्षतिग्रस्त

Heera Heera
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:07 AM IST
Heavy rain in haldwani
भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव और कीचड़ से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नालियां चोक होने से सड़कों पर पानी बहने लगा जिससे आवागमन बाधित हुआ। केनाल रोड तिकोनिया, आरटीओ रोड कुसुमखेड़ा, कुल्यालपुरा और कालाढूंगी रोड जैसे क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही। नवाबी रोड पर एक दुकान में पानी भर गया। जवाहरनगर टनकपुर रोड स्थित जैम फैक्टरी की चहारदीवारी गिरने से सड़क पर खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। सरस मार्केट, टीपीनगर और मुखानी क्षेत्र में भी पानी जमा हो गया। जजफार्म के उत्तरांचल विहार की सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। बारिश से पांच ग्रामीण मार्ग बंद बारिश के कारण मलबा आने से जिले के पांच ग्रामीण संपर्क मार्ग बंद हो गए। जिला मुख्यालय में स्थित आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बारिश के चलते प्रांतीय खंड नैनीताल का मुरकुड़िया-पटरानी मार्ग, अस्थायी खंड भवाली का अलचौना-टांडा मार्ग, पीएमजीएसवाई काठगोदाम का पदमपुर-हैड़ाखान मार्ग व मोरनौला-भीड़ापानी मार्ग, पीएमजीएसवाई हल्द्वानी का हरीशताल मोटर मार्ग और निर्माण खंड नैनीताल का भुजान-बेतालघाट-गर्जिया मोटर मार्ग बंद है। अधिकारियों के मुताबिक सभी बंद मार्गों को खोलने के लिए मौके पर जेसीबी मशीनों को लगाया गया है। जलभराव के बीच से निकली शवयात्रा नैनीताल रोड पर जलभराव से शवयात्रा भी प्रभावित हुई। बुधवार को तिकोनिया क्षेत्र से शवयात्रा रानीबाग चित्रशिला घाट के लिए निकली। लोग कुछ आगे तक पैदल ही जाने लगे तो तिकोनिया चौराहा और आसपास की सड़क जलमग्न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां केनाल रोड से आ रहा नाला चोक होने से सड़क पर पानी जमा हो गया था। नाले का हिस्सा बहने से कार धंसी सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत नवाबी रोड पर काम चल रहा है। मंगलवार की रात कार्य वाले क्षेत्र में एक कार खड़ी की गई थी। सुबह तेज तेज बारिश के बीच नाले का एक हिस्सा पानी में बह गया तो कार वहां धंस गई। पेयजल निगम के ईई शशिभूषण साह ने बताया कि बारिश के दौरान काम बंद है। इधर उजालानगर क्षेत्र में नाले के उफनाने से कचरा गलियों में फैला नजर आया। नाले में मलबा डालने से जमा हुआ पानी आरटीओ रोड कुसुमखेड़ा में नाले पर मलबा डाल दिए जाने से जलभराव की स्थिति खड़ी हो गई। सूचना पर नगर निगम की टीम ने जेसीबी से मलबा हटाया और पानी की निकासी कराई। सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने बताया कि नाले पर वहीं पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने मलबा डाला था। शहर के नालों की तलीझाड़ सफाई की जा रही है। कार्य अंतिम चरण में है। इसके बाद संंबंधित ठेकेदार पूरी बरसात नालियों की सफाई करेगा। इसके साथ ही 20 से अधिक कर्मियों वाला नाला गैंग भी जलभराव की समस्या का समाधान कर रहा है। - परितोष वर्मा, नगर आयुक्त चार घंटे की झमाझम बारिश से गर्मी से राहत तेज हवा के साथ बुधवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। सुबह करीब चार घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने बारिश का जमकर आनंद उठाया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अगले 24 घंटे में कुमाऊं और गढ़वाल के मैदानी और पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25.4 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bihar:  नई बाजार में हथियार लहराकर दहशत फैलाने का आरोप, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

08 Jul 2026

बाराबंकी: वारदातें छोड़िए...सजा के बाद भी पुलिस को चकमा देता रहा आसिम

08 Jul 2026

एससी बाहुल सलोन विधानसभा सीट पर आजाद समाज पार्टी की नजर

08 Jul 2026

राजनीतिक विशलेषण: चंद्र शेखर की इंट्री से सलोन की सियासत गर्म

08 Jul 2026

सुल्तानपुर: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा

08 Jul 2026
विज्ञापन

Una: एसडीएम बोले-मानसून सीजन में उपमंडल प्रशासन मुस्तैद, विभाग अलर्ट मोड पर रहें

08 Jul 2026

Video: हरोली के छह गांवों में समग्र विकास की नई पहल, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया शुभारंभ

08 Jul 2026
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में आधुनिक ईवीएआर तकनीक से 63 वर्षीय मरीज को मिला नया जीवन

08 Jul 2026

ग्रेटर नोएडा में आधुनिक ईवीएआर तकनीक से 63 वर्षीय मरीज को मिला नया जीवन

08 Jul 2026

मेरठ मंडलीय बॉक्सिंग ट्रायल पर गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने जताया विरोध

08 Jul 2026

कंस्ट्रक्शन कंपनी के एकाउंटेंट से 12 लाख रुपये की टप्पेबाजी

08 Jul 2026

गुरुग्राम में स्कूली वाहनों में ठूंस-ठूंसकर भरा जाता है नौनिहालों को, हादसे होने का खतरा

08 Jul 2026

गोष्ठी में किसानों बीमा योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

08 Jul 2026

भूमि प्रकरण लेकिन भाकियू का धरना जारी

08 Jul 2026

चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अभिरक्षा में दो किशोर

08 Jul 2026

स्वामी संपतकुमाराचार्य बोले- राम मंदिर चंदा मामले की जांच हो, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई; VIDEO

08 Jul 2026

Kathua: अमरनाथ यात्रा से लौटे भक्तों ने साझा किया अनुभव, प्रशासन की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना

08 Jul 2026

VIDEO: आजाद समाज पार्टी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में नेताओं ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

08 Jul 2026

VIDEO: बारिश के चलते गिरी दीवार, तीन लोग घायल

08 Jul 2026

नारनौल: नियमों के विरुद्ध बने भवन सील, नगर परिषद ने चार स्थानों पर की कार्रवाई

पानीपत: जजपा रोहतक में 12 को राज्य स्तर पर मनाएगी संत कबीर जयंती

08 Jul 2026

Video: नौण का पानी बुझाएगा सुजानपुर शहर की प्यास, टेस्टिंग के बाद पहुंचेगी सप्लाई

विपिन परमार बोले- कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, 2027 में जनता देगी जवाब

08 Jul 2026

फरीदाबाद में नीलम अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के सामने पेट्रोल लेने के लिए सर्विस रोड पर लगा जाम

08 Jul 2026

VIDEO: आगरा में बारिश के बीच बड़ा हादसा, सुभाष बाजार में गिरी दुकान, मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

08 Jul 2026

Mandla News: नर्मदा पुल से विक्षिप्त युवक ने लगाई छलांग, तेज बहाव में बहा, SDERF का रेस्क्यू अभियान जारी

08 Jul 2026

VIDEO: हेमलता काला को उत्तराखंड महिला टीम की कमान

08 Jul 2026

VIDEO: छह टीमें, विदेशी सितारे और आईपीएल जैसा रोमांच...

08 Jul 2026

VIDEO: यूथ बास्केटबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर शुरू

08 Jul 2026

VIDEO: रफ्तार की नई पहचान बना आगरा, यूपीसीए स्पीड हंट में आगरा के पांच गेंदबाज टॉप-10 में

08 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed