Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
Swami Sampatkumaracharya stated an investigation into Ram Mandir donation matter and strict action taken against guilty
{"_id":"6a4e46b2777afb62050b29e5","slug":"video-swami-sampatkumaracharya-stated-an-investigation-into-ram-mandir-donation-matter-and-strict-action-taken-against-guilty-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वामी संपतकुमाराचार्य बोले- राम मंदिर चंदा मामले की जांच हो, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी संपतकुमाराचार्य बोले- राम मंदिर चंदा मामले की जांच हो, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई; VIDEO
सामनेघाट (मदरवां) स्थित श्री वैष्णव मठ के पीठासीन अधिकारी श्रीमज्जगद्गुरु स्वामी संपतकुमाराचार्य ने राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित घपलेबाजी के आरोपों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यदि चंदे के धन में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो यह करोड़ों सनातनियों की आस्था के साथ खिलवाड़ है और अत्यंत निराशाजनक है।
स्वामी संपतकुमाराचार्य ने कहा कि भगवान श्रीराम केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास के केंद्र हैं। ऐसे में राम मंदिर के नाम पर एकत्र किए गए धन के उपयोग में पारदर्शिता होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए और यदि कोई व्यक्ति या संस्था दोषी पाई जाती है तो उसे समाज के सामने लाकर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इससे जनता का विश्वास कायम रहेगा और भविष्य में धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।