Live
UP MLC Election Results LIVE: आगरा में सपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा; गोरखपुर में निर्दलीय प्रत्याशी आगे
{"_id":"6ae0024e1c0c115009087dae","slug":"up-mlc-election-results-2026-live-counting-for-11-seats-begins-hindi-news-2026-10-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP MLC Election Results LIVE: आगरा में सपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा; गोरखपुर में निर्दलीय प्रत्याशी आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 27 Oct 2026 06:41 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:41 PM IST
खास बातें
उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग हो रही है। परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है। मतगणना से जुड़ा सात शहरों से पल-पल का अपडेट यहां पढ़ें।
विज्ञापन
UP MLC Election Results
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
06:41 PM, 27-Oct-2026
जानें बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट का हाल
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की मतगणना के पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो को 5251 वोट मिले। सपा के दानिश अख्तर के खाते में 816 वोट आए। 4435 वोटों से हरि सिंह ढिल्लो आगे हैं। 686 वोट निरस्त हुए।
06:33 PM, 27-Oct-2026
आगरा में सपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
आगरा में काउंटिंग रोकने और धांधली के आरोपों के बीच समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आगरा की मंडी समिति के बाहर नारेबाजी की और जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से काफी तीखी नोंक झोंक देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और उनका कहना है कि सत्ता के दबाव में प्रशासन उनके प्रत्याशियों को हारने की साजिश कर रहा है।
विज्ञापन
05:35 PM, 27-Oct-2026
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन: शुरुआती रुझान में राजीव यादव आगे
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजीव यादव, डॉ. संजयन त्रिपाठी व ध्रुव त्रिपाठी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। पहले राउंड की मतगणना की शुरुआती रुझान में राजीव यादव आगे चल रहे हैं। भाजपा और सपा दोनों के प्रत्याशी फिलहाल पीछे हैं। रात आठ बजे तक पहले राउंड की मतगणना पूरी होने की उम्मीद है।
05:14 PM, 27-Oct-2026
मेरठ में एमएलसी चुनाव के पहले राउंड में श्रीचंद शर्मा आगे
मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी है। पहले राउंड की गिनती में श्रीचंद शर्मा ने बढ़त बनाई है, हालांकि अभी उनकी जीत घोषित नहीं हुई है। इस बीच एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि जीत भाजपा की ही होगी। अंतिम नतीजे मतगणना पूरी होने के बाद घोषित किए जाएंगे।
04:35 PM, 27-Oct-2026
अखिलेश यादव बोले- सपा प्रत्याशी आगे तो क्यों रोकी गई काउंटिंग?
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी एक बयान में कहा कि सपा प्रत्याशी मतगणना में आगे चल रहे थे, लेकिन प्रशासन द्वारा मतगणना रोके जाने की सूचना है। अखिलेश यादव ने एक्स कर लिखा है कि 'आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अब प्रशासन द्वारा काउंटिंग रोके जाने की सूचना है। चुनाव आयोग संज्ञान ले, निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित हो।'
अयोध्या मंडल के अपर आयुक्त अजय सैनी को मतगणना ड्यूटी से हटाने की मांग
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी अजय सिंह ने अयोध्या मंडल के अपर आयुक्त अजय सैनी को मतगणना ड्यूटी से हटाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजकर अधिकारी की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। अजय सिंह का आरोप है कि अजय सैनी पिछले चुनाव में भी इसी निर्वाचन क्षेत्र में तैनात थे। उन्होंने दावा किया कि अपर आयुक्त प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी की खुलकर पैरवी करते हैं और उनके प्रति निष्ठा रखते हैं। अजय सिंह ने इन आरोपों के आधार पर निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी को गणना ड्यूटी से हटाने की मांग की है।
अयोध्या मंडल के अपर आयुक्त अजय सैनी को मतगणना ड्यूटी से हटाने की मांग
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी अजय सिंह ने अयोध्या मंडल के अपर आयुक्त अजय सैनी को मतगणना ड्यूटी से हटाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजकर अधिकारी की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। अजय सिंह का आरोप है कि अजय सैनी पिछले चुनाव में भी इसी निर्वाचन क्षेत्र में तैनात थे। उन्होंने दावा किया कि अपर आयुक्त प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी की खुलकर पैरवी करते हैं और उनके प्रति निष्ठा रखते हैं। अजय सिंह ने इन आरोपों के आधार पर निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी को गणना ड्यूटी से हटाने की मांग की है।
04:01 PM, 27-Oct-2026
शिक्षक एमएलसी की मतगणना जल्द, रात 10 बजे तक आ सकता है परिणाम
रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर शिक्षक एमएलसी पद के लिए मतगणना की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। मंगलवार दोपहर 3:45 बजे तक मतपत्रों की बंडलिंग का काम लगभग पूरा हो चुका था। जल्द ही मतों की गिनती शुरू होने की उम्मीद है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, शिक्षक सीट का परिणाम रात करीब 10 बजे तक आ सकता है। शिक्षक सीट पर करीब 26 हजार मतों की गिनती होनी है, जबकि स्नातक सीट पर एक लाख से अधिक मतपत्र हैं। स्नातक सीट के मतपत्रों की बंडलिंग का काम देर शाम तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद ही वहां मतगणना शुरू हो सकेगी। इससे स्नातक सीट के परिणाम के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:52 PM, 27-Oct-2026
वाराणसी: शाम छह बजे तक पहला रुझान आने की संभावना
वाराणसी में एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान शाम छह बजे तक पहला रुझान आने की संभावना है। फिलहाल मतपत्रों की 50-50 की गड्डियां बनाई जा रही हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतपत्रों की गड्डियां बनाने का काम पूरा हो गया है, जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतपत्रों की गड्डियां बनाने की प्रक्रिया जारी है।
03:41 PM, 27-Oct-2026
अखिलेश यादव ने उठाए ये सवाल
एमएलसी चुनावों की जारी मतगणना के दौरान, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को मतपेटियों में ‘बिना मुड़े हुए वोटों’ को लेकर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के इशारे पर चुनाव प्रक्रिया में धांधली की गई है। यह मामला एसपी उम्मीदवार कांति सिंह से जुड़ा है, जो लखनऊ विधान परिषद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि कांति सिंह के निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बूथ नंबर 97 पर "बिना मुड़े हुए" वोट मिले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चुराने की इस साजिश के पीछे भाजपा का हाथ है। एमएलसी चुनावों को प्रभावित करने के लिए भाजपा पर गलत तरीके अपनाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वे रंगे हाथों पकड़े गए हैं।
03:31 PM, 27-Oct-2026
वोटों की गिनती दोपहर दो बजे से शुरू हुई
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के वोटों की गिनती दोपहर दो बजे से शुरू हो गई। इससे पहले मतगणना प्रक्रिया में मतपत्रों के बंडल बनाने का काम हुआ। आठ मतगणना टेबल और एक रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) टेबल पर मतों की गिनती हो रही है।
02:19 PM, 27-Oct-2026
सपा के दावे पर कमिश्नर की सफाई, आरओ-एआरओ टेबल पर मौजूदगी का दावा
आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू को मतगणना केंद्र में प्रवेश न दिए जाने की शिकायत के बाद मामला गरमा गया है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से इस मामले में संज्ञान लेने और निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने की अपील की थी।इस शिकायत के जवाब में, डिविजनल कमिश्नर, आगरा ने स्पष्ट किया है कि समाजवादी पार्टी के स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू मतगणना प्रारंभ के समय से ही मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने इस ट्वीट को भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए कहा कि प्रत्याशी आरओ/एआरओ टेबल पर स्वयं उपस्थित हैं। इस संबंध में साक्ष्य के तौर पर फोटो भी संलग्न किए गए हैं। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अफसर/जिलाधिकारी मथुरा, चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा दी गई है।