फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP MLC Election Results LIVE: मेरठ में दोनों सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय; लखनऊ में भी BJP 500 वोटों से आगे

Tue, 27 Oct 2026 08:11 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Tue, 27 Oct 2026 08:11 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग हो रही है। परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है। मतगणना से जुड़ा सात शहरों से पल-पल का अपडेट यहां पढ़ें।

विज्ञापन
UP MLC Election Results 2026 Live Counting for 11 Seats Begins hindi news
UP MLC Election Results - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

08:11 PM, 27-Oct-2026

लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना का जानें ताजा हाल

लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले राउंड का काम पूरा नहीं हो सका है। इस कारण वहां के रुझान अभी सामने नहीं आए हैं। स्नातक सीट पर कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के अवनीश कुमार सिंह और सपा की कांति सिंह प्रमुख प्रत्याशी हैं।
07:45 PM, 27-Oct-2026

पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी को करीब 50 फीसदी वोट मिलने का दावा

रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले राउंड का काम पूरा हो गया है। इसके तहत 14 टेबलों पर करीब 14 हजार मतों की गिनती हुई। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। पहले राउंड की गिनती के बाद बाहर आए प्रत्याशियों और उनके एजेंटों के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी को करीब 50 फीसदी वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुशील कुमार दूसरे नंबर पर बताए जा रहे हैं।

तीसरे स्थान के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सोहनलाल और जगजीवन के बीच मुकाबला बताया जा रहा है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना के शुरुआती रुझानों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
विज्ञापन
07:41 PM, 27-Oct-2026

लखनऊ में भाजपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी आगे

लखनऊ शिक्षक निर्वाचक में भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी 500 वोटों से आगे हैं।
07:36 PM, 27-Oct-2026

मेरठ की दोनों सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय

मेरठ में भाजपा के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी दिनेश गोयल ने 12,000 से अधिक वोटों से बढ़त बनाकर रखी है। इनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। वहीं, मेरठ-सहारनपुर शिक्षक खंड में भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने भी सपा प्रत्याशी से निर्णायक बढ़त बना रखी है। इनकी भी जीत लगभग तय मानी जा रही है। आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।
07:12 PM, 27-Oct-2026

गोरखपुर: मतगणना के दौरान भाजपा और निर्दल प्रत्याशी के अभिकर्ताओं में तीखी बहस

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की मतगणना के पहले राउंड के दौरान भाजपा और निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव के अभिकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धक्का देने का आरोप लगाते हुए तेज आवाज में बहस की। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों को बाहर ले जाकर समझाया। इसके बाद मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई।
06:41 PM, 27-Oct-2026

जानें बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट का हाल

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की मतगणना के पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो को 5251 वोट मिले। सपा के दानिश अख्तर के खाते में 816 वोट आए। 4435 वोटों से हरि सिंह ढिल्लो आगे हैं। 686 वोट निरस्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:33 PM, 27-Oct-2026

आगरा में सपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

आगरा में काउंटिंग रोकने और धांधली के आरोपों के बीच समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आगरा की मंडी समिति के बाहर नारेबाजी की और जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से काफी तीखी नोंक झोंक देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और उनका कहना है कि सत्ता के दबाव में प्रशासन उनके प्रत्याशियों को  हारने की साजिश कर रहा है।
05:35 PM, 27-Oct-2026

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन: शुरुआती रुझान में राजीव यादव आगे

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजीव यादव, डॉ. संजयन त्रिपाठी व ध्रुव त्रिपाठी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। पहले राउंड की मतगणना की शुरुआती रुझान में राजीव यादव आगे चल रहे हैं। भाजपा और सपा दोनों के प्रत्याशी फिलहाल पीछे हैं। रात आठ बजे तक पहले राउंड की मतगणना पूरी होने की उम्मीद है।
05:14 PM, 27-Oct-2026

मेरठ में एमएलसी चुनाव के पहले राउंड में श्रीचंद शर्मा आगे

मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी है। पहले राउंड की गिनती में श्रीचंद शर्मा ने बढ़त बनाई है, हालांकि अभी उनकी जीत घोषित नहीं हुई है। इस बीच एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि जीत भाजपा की ही होगी। अंतिम नतीजे मतगणना पूरी होने के बाद घोषित किए जाएंगे।
04:35 PM, 27-Oct-2026

अखिलेश यादव बोले- सपा प्रत्याशी आगे तो क्यों रोकी गई काउंटिंग?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी एक बयान में कहा कि सपा प्रत्याशी मतगणना में आगे चल रहे थे, लेकिन प्रशासन द्वारा मतगणना रोके जाने की सूचना है। अखिलेश यादव ने एक्स कर लिखा है कि 'आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अब प्रशासन द्वारा काउंटिंग रोके जाने की सूचना है। चुनाव आयोग संज्ञान ले, निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित हो।'

अयोध्या मंडल के अपर आयुक्त अजय सैनी को मतगणना ड्यूटी से हटाने की मांग
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी अजय सिंह ने अयोध्या मंडल के अपर आयुक्त अजय सैनी को मतगणना ड्यूटी से हटाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजकर अधिकारी की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। अजय सिंह का आरोप है कि अजय सैनी पिछले चुनाव में भी इसी निर्वाचन क्षेत्र में तैनात थे। उन्होंने दावा किया कि अपर आयुक्त प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी की खुलकर पैरवी करते हैं और उनके प्रति निष्ठा रखते हैं। अजय सिंह ने इन आरोपों के आधार पर निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी को गणना ड्यूटी से हटाने की मांग की है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed