{"_id":"6ae0b803d74c9f4a680d0f1d","slug":"gorakhpur-faizabad-teacher-mlc-election-bjp-leads-by-110-votes-after-first-round-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव: बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी 307 मताें से जीते, राजीव यादव हारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव: बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी 307 मताें से जीते, राजीव यादव हारे
Wed, 28 Oct 2026 05:47 AM IST
अनुराग रंजन
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Wed, 28 Oct 2026 05:47 AM IST
सार
रिटर्निंग ऑफिसर एवं कमिश्रर इंद्र विक्रम सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को कुल 14,887 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजीव यादव को 14, 580 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर डॉ. संजयन त्रिपाठी को 9,503 मत हासिल हुआ।
विज्ञापन
माला पहनकर बधाई देते हुए धर्मेंद्र सिंह व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी जीत गए। लगातार चौथी बार एमएलसी बने ध्रुव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय राजीव यादव को 307 मतों से पराजित किया। सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
मंगलवार की देर रात धांधली का आरोप लगाकर निर्दल प्रत्याशी राजीव ने मतगणना का बहिष्कार कर दिया था जिसके चलते कुछ देर तक मतगणना प्रभावित रहा।
विज्ञापन
रिटर्निंग ऑफिसर एवं कमिश्रर इंद्र विक्रम सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को कुल 14,887 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजीव यादव को 14, 580 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर डॉ. संजयन त्रिपाठी को 9,503 मत हासिल हुआ। चुनाव आयोग की ओर से घोषणा होने के बाद मतों में अंतर हो सकता है।
विज्ञापन
करीब 35 घंटे चली मतगणना में दूसरी वरीयता के बाद परिणाम आया। प्रथम वरीयता की गिनती में ध्रुव त्रिपाठी और राजीव यादव में कांटे की टक्कर रही। राजीव यादव 33 मतों से आगे चल रहे थे। दूसरी वरीयता के मतों की गिनती में ध्रुव ने बढ़त बना ली।
देर रात प्रथम वरीयता के मतों को लेकर चौथे चरण की मतगणना के दौरान डॉ. संजयन और राजीव यादव ने धांधली का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। राजीव यादव ने मतगणना का बहिष्कार कर दिया। कुछ देर तक मतगणना का कार्य रुका रहा। रिटर्निंग ऑफिसर ने दोनों प्रत्याशियों को बुलाकर बातचीत की। इसके बाद दोबारा मतगणना का कार्य शुरू हुआ।
| प्रमुख उम्मीदवार | पार्टी | मिले मत |
|---|---|---|
| ध्रुव कुमार त्रिपाठी | भाजपा | 14,887 |
| राजीव यादव | निर्दल | 14,580 |
| डॉ. संजयन त्रिपाठी | सपा | 9,503 |