फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man Arrested in Woman’s Murder Case After Police Encounter, Shot in Leg

गोरखपुर एनकाउंटर : महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; बाइक से दिया था धक्का

Thu, 29 Oct 2026 12:59 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 29 Oct 2026 12:59 PM IST
सार

दर्ज शिकायत के अनुसार, अज्ञात मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने मीरा को जान से मारने की नीयत से धक्का दे दिया। सड़क पर गिरने से मीरा को गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Man Arrested in Woman’s Murder Case After Police Encounter, Shot in Leg
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेलीपार क्षेत्र में महिला मीरा पांडेय की मौत के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी रवि निषाद के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में एक अन्य आरोपी लालू उर्फ कृष्णा का नाम भी सामने आया है।
विज्ञापन


25 अक्तूबर को दर्ज कराई थी शिकायत
पुलिस के अनुसार, बेलीपार थाना क्षेत्र के मलाव गांव निवासी संतोष पांडेय ने 25 अक्तूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 24 अक्तूबर को वह पत्नी मीरा पांडेय के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उनकी पत्नी को जान से मारने की नीयत से धक्का दे दिया। सड़क पर गिरने से मीरा को गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान बेलीपार क्षेत्र के चंदौली बुजुर्ग निवासी रवि निषाद और लालू उर्फ कृष्णा के नाम प्रकाश में आए।
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस पर कर दी फायरिंग
एसपी साउथ दिनेश पूरी के मुताबिक, बृहस्पतिवार तड़के करीब 3:20 बजे थानाध्यक्ष बेलीपार और एंटी थेफ्ट टीम को सूचना मिली कि रवि निषाद कसिहार बंधे के सायफन के पास मौजूद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed