फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amidst the chanting of Vedic mantras, 53 couples offered oblations into the sacrificial fire (yajna), praying for happiness and prosperity.

Gorakhpur News: वैदिक मंत्रों के बीच 53 दंपतियों ने यज्ञ में दी आहुति, सुख-समृद्धि की कामना

Thu, 29 Oct 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 29 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Amidst the chanting of Vedic mantras, 53 couples offered oblations into the sacrificial fire (yajna), praying for happiness and prosperity.
गोरखपुर। असुरन चौक स्थित विष्णु मंदिर में मानस उत्थान समिति की ओर से आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 53 दंपतियों ने यज्ञ में आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्य यज्ञाचार्य पंडित सुंदर श्याम त्रिपाठी के नेतृत्व में यज्ञ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। मुख्य यजमान प्रकाश नारायण त्रिपाठी, सुमित्रा देवी, विजय कुमार सिंह, राजेश चंद्र त्रिपाठी, माया सिंह, राजेश शुक्ला, बलबीर सिंह और अनुराधा वर्मा सहित 53 दंपति शामिल रहे। पुराण परायण और अखंड हरि-संकीर्तन अनवरत चल रहा है।
विज्ञापन

संस्कारों से मिलती है जीवन को सही दिशा : वृंदावन से आए कथावाचक पंडित हनुमतेश मिश्रा ने कहा कि भगवान राम और शिव का परस्पर पूज्य होना सनातन धर्म की विशेषता है। सोलह संस्कार मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण हैं। नामकरण संस्कार का महत्व बताते हुए उन्होंने अजामिल का प्रसंग सुनाया। कहा कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास से की गई भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती। कथा के प्रारंभ में नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित कुमार शर्मा, महामंडलेश्वरी कनकेश्वरी नंद गिरी, व्यापारी राजन और समिति अध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव ने व्यास पीठ का पूजन और आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed