{"_id":"6ae2688a69b964ee9a02f310","slug":"census-self-enumeration-to-begin-on-november-16-details-can-be-entered-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1500877-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना : 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, दर्ज कर सकते हैं विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना : 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, दर्ज कर सकते हैं विवरण
Thu, 29 Oct 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत नगर निगम के सभी पांच जोन में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है। 16 से 30 नवंबर तक नागरिकों को स्व-गणना के तहत अपने और परिवार के सदस्यों का विवरण ऑनलाइन दर्ज करने का अवसर मिलेगा।
इसके बाद एक से चार दिसंबर तक घर-घर पहुंचने वाले प्रगणक दर्ज विवरण का सत्यापन करेंगे। जनगणना प्रशिक्षण 22 अक्तूबर से विभिन्न केंद्रों पर शुरू किया गया है।
जोन-1 के प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को एमएमएमयूटी और नगर निगम सदन हॉल में, जोन-2 और जोन-3 को सेंट एंड्रयूज कॉलेज, जोन-4 को मौलाना आजाद इंटर कॉलेज और जोन-5 को रैम्पस स्कूल में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को अपर नगर आयुक्त ने नगर निगम सदन हॉल और सेंट एंड्रयूज कॉलेज स्थित प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। नगर निगम सदन हॉल में शासन से आए शैलेंद्र और वैशाली शुक्ला ने स्व-गणना की प्रक्रिया और इसमें जनभागीदारी के महत्व की जानकारी दी। प्रशिक्षण में बताया गया कि स्व-गणना पूरी करने के बाद नागरिकों को एक पीई आईडी (स्व-गणना पहचान संख्या) मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना होगा और एक से चार दिसंबर के बीच घर पहुंचने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा। अपर नगर आयुक्त ने नागरिकों से स्व-गणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और मित्रों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।