{"_id":"6ae2696eab12fa23580ff6a4","slug":"emphasis-on-the-prompt-resolution-of-passengers-issues-at-the-airport-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1500870-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एयरपोर्ट पर यात्रियों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एयरपोर्ट पर यात्रियों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
विज्ञापन
- सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत हितधारकों के साथ हुई परिचर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एयरपोर्ट पर बुधवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत हितधारकों के साथ परिचर्चा आयोजित की गई। निदेशक संजय कुमार के नेतृत्व में हुई बैठक में यात्रियों की समस्याओं के त्वरित समाधान, पारदर्शिता और बेहतर यात्री सुविधाओं पर जोर दिया गया।
परिचर्चा में एयरलाइंस, ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों, सुरक्षा विभाग समेत हवाई अड्डे पर कार्यरत विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में यात्रियों की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। साथ ही सेवा प्रदान करने में अनावश्यक देरी और प्रक्रियागत कठिनाइयों को दूर करने के लिए एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने पर बल दिया गया।
एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना सभी हितधारकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पारदर्शी कार्यप्रणाली, नैतिक आचरण, जवाबदेही और यात्रियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
परिचर्चा में इस बात पर जोर दिया गया कि सतर्कता केवल भ्रष्टाचार की रोकथाम तक सीमित नहीं है, बल्कि बेहतर सेवाओं और जनविश्वास को मजबूत करने का भी माध्यम है। इस अवसर पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह के नोडल अधिकारी विजय कुमार भी उपस्थित रहे।