{"_id":"6a4dedc2f7c40afb4d069a5b","slug":"video-nahan-water-supply-news-giri-drinking-water-scheme-to-remain-affected-for-10-days-from-july-19-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: नाहन में 19 जुलाई से 10 दिन प्रभावित रहेगी गिरि पेयजल योजना, पानी स्टोर करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: नाहन में 19 जुलाई से 10 दिन प्रभावित रहेगी गिरि पेयजल योजना, पानी स्टोर करने की अपील
Ankesh Dogra
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:57 AM IST
जल शक्ति विभाग नाहन के अधीक्षण अभियंता ने एक पत्रकारवार्ता के दौरान क्षेत्र के निवासियों के लिए एक जरूरी सूचना साझा की है। उन्होंने बताया कि नाहन शहर की मुख्य पेयजल सप्लाई लाइन 'गिरि उठाऊ पेयजल योजना' की बरसात के मौसम से पहले आवश्यक मरम्मत की जानी है। इस रखरखाव कार्य के चलते आगामी 19 जुलाई से अगले 10 दिनों तक इस योजना से होने वाली पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।अधीक्षण अभियंता ने नाहन की जनता से अग्रिम अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान परेशानी से बचने के लिए समय रहते अपनी जरूरत के अनुसार पानी स्टोर करके रख लें। उन्होंने विभाग का सहयोग करने का भी आग्रह किया है। राहत की बात यह है कि इस दौरान नेहरसवार और खैरी पेयजल योजनाओं से पानी की सप्लाई पूरी तरह से नियमित और सुचारू रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।