{"_id":"6a4d41fb8caf6a20cb024989","slug":"video-traffic-jams-occur-twice-on-naveen-ganga-bridge-and-at-saraiya-and-poni-road-jhanda-crossing-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: नवीन गंगापुल पर दो बार, सरैया और पोनीरोड झंडा चौराहा पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: नवीन गंगापुल पर दो बार, सरैया और पोनीरोड झंडा चौराहा पर लगा जाम
शुक्लागंज के पोनीरोड झंडा चौराहा, नवीन गंगापुल और सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर मंगलवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सरैया मार्ग पर एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिसे पुलिस ने निकलवाया। हालांकि सभी जगहों पर जाम जल्दी खुल गया।
सुबह 11 से 12 बजे के बीच पोनीरोड झंडा चौराहा पर ई-रिक्शा चालकों के आड़े-तिरछे रिक्शे खड़े करने से जाम लग गया। होमगार्ड ने मौके पर पहुंचकर रिक्शों को हटवाकर जाम खुलवाया। दोपहर डेढ़ से ढाई बजे के बीच नवीन गंगापुल पर स्ट्रीट लाइट ठीक करने के कार्य के कारण मार्ग सकरा हो गया, जिससे जाम लग गया। ट्रॉली हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
शाम चार से पांच बजे के बीच उन्नाव से कानपुर जा रही एक ई-बस नवीन गंगापुल पर खराब हो गई, जिससे फिर से जाम लग गया। सवारियों को उतरना पड़ा और पुलिस व लोगों की मदद से बस को सड़क किनारे किया गया। सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर दोपहर 12 से एक बजे के बीच आरओबी निर्माण कार्य के कारण मार्ग सकरा होने से जाम लगा रहा। इसी जाम में कानपुर से उन्नाव जा रही एक निजी एंबुलेंस भी फंस गई, जिसे पुलिस ने निकलवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।