बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Bus pulled through water on alternate route to bridge closed for 17 months, risking passengers lives

Rajgarh: उफनती पार्वती नदी में दौड़ा दी यात्री बस, वीडियो वायरल होते ही चालक पर FIR; बस की गई जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 06:10 PM IST
Bus pulled through water on alternate route to bridge closed for 17 months, risking passengers lives

बारिश के मौसम में लापरवाही की एक गंभीर तस्वीर भोपाल-बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग से सामने आई है। पार्वती नदी के तेज बहाव के बीच एक यात्री बस को जबरन निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, नरसिंहगढ़ मार्ग पर पार्वती नदी का पुल 17 जनवरी 2025 से क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी वाहनों के लिए बंद है। पुल की मरम्मत के लिए अब तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में नदी में पानी नहीं होने पर आवागमन के लिए एक वैकल्पिक कच्चा मार्ग बनाया गया था, जिसका उपयोग हल्के वाहन और बसें कर रहे थे। हाल ही में हुई बारिश के बाद पार्वती नदी में तेज बहाव शुरू हो गया। इसके बावजूद एक यात्री बस चालक ने जोखिम उठाते हुए बस को पानी से भरे वैकल्पिक मार्ग से निकालने की कोशिश की।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नदी में कमर तक पानी बह रहा है और उसी बहाव के बीच बस धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने चालक की लापरवाही पर सवाल उठाए और प्रशासन व परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई। कई लोगों ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ यात्रियों के किराए के लिए दर्जनों लोगों की जान खतरे में डाल दी गई।

पढ़ें: सरकारी राशन में लाखों रुपये की गड़बड़ी उजागर; तीन संचालकों पर केस दर्ज: स्टॉक में भी हेराफेरी

नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। वीडियो के आधार पर बस का नंबर ट्रेस कर चालक के खिलाफ यात्रियों की जान जोखिम में डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। बस को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने दुर्घटना की आशंका को देखते हुए जेसीबी की मदद से उस वैकल्पिक मार्ग को पूरी तरह बंद करा दिया है, ताकि भविष्य में कोई वाहन चालक उफनती नदी से वाहन निकालने का प्रयास न करे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल बंद हुए करीब डेढ़ वर्ष से अधिक समय हो चुका है, लेकिन उसकी मरम्मत के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बरसात के दौरान नदी में पानी बढ़ने पर यह वैकल्पिक मार्ग बेहद खतरनाक साबित होता है।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि, वीडियो ने एक बार फिर बारिश के मौसम में लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर खतरे को उजागर कर दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनती नदियों, जलमग्न मार्गों और प्रशासन द्वारा बंद किए गए रास्तों से वाहन निकालने का प्रयास न करें। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस मालिक से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पिपराइच मिल में रोला पूजन, जल्द शुरू होगी गन्ना पेराई

07 Jul 2026

Shimla: मंत्रिमंडल संग राम मंदिर पहुंचे सीएम सुक्खू, बोले- आस्था की चोरी बर्दाश्त नहीं

07 Jul 2026

Mandi News: खोहली स्कूल बंद करने के फैसले पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सरकार को 13 जुलाई तक का अल्टीमेटम

07 Jul 2026

Kullu News: इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, लोगों ने डीसी से मांगे स्थायी सुरक्षा इंतजाम

07 Jul 2026

एकेटीयू दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को पदक देकर किया सम्मानित

07 Jul 2026
विज्ञापन

एकेटीयू दीक्षांत समारोह, वीसी ने गिनाईं विवि की उपलब्धियां

07 Jul 2026

इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ डिस्ट्रिक्ट के स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन

07 Jul 2026
विज्ञापन

कानपुर: जाजमऊ में बिजली को लेकर हाहाकार, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

07 Jul 2026

शीतला माता मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकली भव्य शोभायात्रा

07 Jul 2026

Video: अयोध्या में तीन आरोपियों की मांगी गई कस्टडी डिमांड पर होगी सुनवाई

07 Jul 2026

Video: गोंडा में पसका से गोंडा के लिए परिवहन सेवा शुरू

07 Jul 2026

Video: रायबरेली में 90 दिन के भीतर डाक से पहुंचता है नया व संशोधित आधार

07 Jul 2026

Tikamgarh News: पन्ना में पदस्थ आरक्षक ने भड़रा के जंगल में फांसी लगाकर दी जान, क्या हो सकती है वजह? जांच शुर

07 Jul 2026

राम मंदिर ट्रस्ट इनसाइड स्टोरी: बदलाव का नया चेहरा 'कृष्ण मोहन'! राम मंदिर में अब क्या-क्या बदलेगा?

07 Jul 2026

राजधानी लखनऊ में मौसम का यू-टर्न, कई इलाकों में हुई बारिश

07 Jul 2026

Mandla: मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर पुल से नीचे गिरा चार पहिया वाहन, मंडला रेंजर सहित चार घायल; वीडियो

07 Jul 2026

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, साथ में मंत्री आशीष पटेल

07 Jul 2026

स्कूल चलो जागरूकता अभियान को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

07 Jul 2026

Nalagarh Paragliding: नालागढ़ के बेहली में पैराग्लाइडिंग का शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

07 Jul 2026

Solan Hospital: क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें, पर्ची और फीस काउंटर पर घंटों करना पड़ा इंतजार

07 Jul 2026

सुई-धागे से संवर रहा भविष्य, निस्बड में आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

07 Jul 2026

Chamba News: ढलोग स्कूल में भूकंप से बचाव की मॉक ड्रिल, छात्रों को सिखाए सुरक्षा के अहम उपाय

07 Jul 2026

लखनऊ में मौसम हुआ सुहाना, हजरतगंज इलाके में हुई रिमझिम बारिश

07 Jul 2026

Saharanpur: सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर दो युवकों की मौत

07 Jul 2026

Video: पांढुर्णा में 230 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ा युवक, 15 घंटे बाद भी नहीं उतरा; तीन भाषाओं में की गई अपील

07 Jul 2026

चंडीगढ़ में खेल के दौरान 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप

Bilaspur News: मजारी स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

07 Jul 2026

छत्तीसगढ़: संरक्षित वन क्षेत्रों के 10 किमी दायरे में आरा मिलें बंद, हाईकोर्ट ने सरकारी फैसले को ठहराया सही

गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी

07 Jul 2026

भिवानी में आपसी रंजिश में युवक पर फायरिंग, पीठ से छूकर निकली

07 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed