{"_id":"6a4c970c93e33020540f0ab0","slug":"video-solan-regional-hospital-long-queues-at-registration-and-fee-counters-patients-wait-for-hours-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan Hospital: क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें, पर्ची और फीस काउंटर पर घंटों करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan Hospital: क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें, पर्ची और फीस काउंटर पर घंटों करना पड़ा इंतजार
Ankesh Dogra
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:35 AM IST
Link Copied
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मंगलवार को मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण पंजीकरण (पर्ची) और फीस काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं। सुबह से ही अस्पताल पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को पर्ची बनवाने तथा फीस जमा कराने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
अस्पताल के पर्ची काउंटर पर लगी कतारें हॉल के अंतिम छोर तक पहुंच गईं, जबकि फीस काउंटर पर भीड़ इतनी अधिक रही कि मरीजों को मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा।
मेडिसिन ओपीडी में भी मरीजों का दबाव साफ दिखाई दिया। सुबह करीब 10:30 बजे तक 160 टोकन जारी किए जा चुके थे। हालांकि उस समय तक ओपीडी में केवल 50 नंबर टोकन वाले मरीजों की जांच चल रही थी। ऐसे में बाद में पहुंचे मरीजों को अस्पताल कर्मियों ने करीब दो घंटे बाद आने की सलाह दी।
अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने के कारण ओपीडी सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव देखने को मिला। कतारों में खड़े मरीजों ने अपनी बारी आने तक लंबे समय तक इंतजार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।