बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   JCB roared on illegal construction in haldwani

VIDEO: अवैध निर्माण पर गरजी जेसीबी, प्रशासन और नगर निगम की टीम ने वर्कशॉप लाइन से ठंडी सड़क तक हटाया अतिक्रमण

Heera Heera
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:13 AM IST
JCB roared on illegal construction in haldwani
हल्द्वानी शहर में सड़कों और फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को प्रशासन और नगर निगम की टीम ने साढ़े तीन घंटे तक अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त करने के साथ-साथ दुकानों के आगे नालियों में कराए गए पक्के निर्माण को भी जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारी सामान जब्त न करने और पक्का निर्माण न तोड़ने की गुहार लगाते रहे लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। शहर में लंबे समय से बाजारों के साथ ही नैनीताल रोड, बरेली रोड और कालाढूंगी रोड, रोडवेज, केमू स्टेशन आदि स्थानों पर फुटपाथ और सड़कों पर जमकर अतिक्रमण किया गया है। अधिकांश क्षेत्रों में नालियों के ऊपर अवैध रूप से पक्का निर्माण भी कराया गया है। इससे नालियों की सफाई नहीं हो पाती। नालियों से पानी की निकासी बाधित होने के कारण बारिश में जलभराव भी होता है। इसे देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को ताबड़तोड़ अभियान चलाया। तिकोनिया स्थित वर्कशॉप लाइन से शुरू हुआ अभियान ठंडी सड़क पर खत्म हुआ। टीम ने छह ठेले, दुकानों के बाहर लगे बोर्ड, बैनर आदि जब्त किए। टीम में सिटी मिशन मैनेजर डॉ.आईपी पंत, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल व चतर सिंह समेत 25 कर्मचारी शामिल रहे। 11 दुकानदारों का 15 हजार का चालान काटा अभियान के दौरान 11 दुकानदारों के 15 हजार रुपये के चालान काटे गए। इनमें अतिक्रमण, गंदगी करने वाले लोग शामिल हैं। इस बीच टीम के आने की भनक लगने पर कई ठेले वाले वहां से सामान समेटते भी नजर आए। शोरूम के बाहर लगेंगे निशान कार्रवाई के दौरान टीम को ठंडी सड़क पर अधिकांश मोबाइल फोन के शोरूम के बाहर फुटपाथ पर कब्जा नजर आया। इस पर अधिकारियों ने ऐसे अतिक्रमण को निशान लगाकर चिह्नित करने और बाद में उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। वेंडिंग जोन न बनाने पर रोष जताया अतिक्रमण हटाओ अभियान की भनक लगते ही मौके पर फड़-ठेला वेंडर्स समिति के अध्यक्ष प्रमोद अग्निहोत्री भी पहुंच गए। उन्होंने नगर निगम प्रशासन की ओर से वेंडिंग जोन न बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि निजी वेंडिंग जोन में फड़-ठेले वालों का कारोबार नहीं चल सकता। जल संस्थान कर्मी का मोबाइल छीना तिकोनिया वर्कशॉप लाइन में नगर निगम की दुकान में संचालित हो रहे होटल की नाली का अतिक्रमण हटाया तो वहां पानी का कनेक्शन मिला। इस पर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जल संस्थान के अफसरों को कनेक्शन काटने के लिए कहा। टीम के जाने के बाद जल संस्थान की कर्मी मौके पर पहुंचे। इस पर दुकानदार भड़क गया और उसने जल संस्थान कर्मी से अभद्रता कर मोबाइल छीन लिया। बाद में पता चला कि पानी का कनेक्शन वैध है। इस पर संबंधित दुकानदार को पेयजल लाइन को नाली से हटाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: भारी बारिश में भी नहीं डिगा सकी आस्था, दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंची महिला

06 Jul 2026

डॉ श्यामा प्रसाद के नाम से जाना जाएगा अंबाला का साइंस सेंटर, शहीद स्मारक में होगी भव्य प्रतिमा

06 Jul 2026

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी

06 Jul 2026

VIDEO: भाषा विवि : 125 पदकों में 74 छात्राओं के नाम, 11वां दीक्षांत समारोह कल, 1246 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां

06 Jul 2026

दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) का नया सत्र 27 जुलाई से शुरू, पुरुष-महिला टीमें लेंगी हिस्सा

06 Jul 2026
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी ने वैज्ञानिक प्रो. शेखर सी. मांडे को दी मानद डी.लिट्. उपाधि

06 Jul 2026

VIDEO: जांच कराने के लिए 15- 15 दिनों तक पीजीआई के फुटपाथ पर पड़े रहते हैं पीड़ित

06 Jul 2026
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल यह बोलीं

06 Jul 2026

गुरुग्राम: 1.9 किमी सड़क पर सात ट्रैफिक सिग्नल बने परेशानी का सबब

06 Jul 2026

Video: अंबेडकरनगर में शादी के बहाने देह व्यापार करने वाले अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

06 Jul 2026

Meerut: लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में एमडीए की बड़ी कार्रवाई, स्टार प्लाजा के आधा दर्जन कोचिंग संस्थान सील

06 Jul 2026

Meerut: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, कंट्रोल रूम से औघड़नाथ मंदिर तक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

06 Jul 2026

बादली: हवेलियों की विरासत, मंदिरों की आस्था…

Video: एंटी चिट्टा जागरूकता फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

06 Jul 2026

कुरुक्षेत्र : गाली-गलौज करने पर पुलिसकर्मियों ने की थी पिटाई, बदला लेने की मंशा से लगाए थे कुकर्म के झूठे आरोप

06 Jul 2026

टोहाना : बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में 'हाई वोल्टेज ड्रामा'

06 Jul 2026

फतेहाबाद में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की गोली मारकर हत्या, होटल के बाहर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

खेलों की धरती बादली, जहां फुटबॉल सिर्फ खेल नहीं बल्कि परंपरा है

बारिश का मौसम शुरू होते ही बंद होने लगी गुरुगमन सिटी बसें

06 Jul 2026

कमरौली रेलवे क्रॉसिंग का चौड़ीकरण खत्म करेगा जाम का झाम

06 Jul 2026

Bhopal: गणेश उत्सव से पहले मूर्तियों पर घमासान, AI पैटर्न की मूर्तियां बनाने वालों को FIR की चेतावनी

06 Jul 2026

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, VIDEO

06 Jul 2026

VIDEO शाहजहांपुर में युवा मंच ने किया प्रदर्शन पुरानी नियमावली से टीजीटी-पीजीटी भर्ती कराने की मांग

06 Jul 2026

निवेश के नाम पर 30 करोड़ की ठगी का जाल, दो आरोपी और गिरफ्तार

06 Jul 2026

पुलिस लाइन में अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन

06 Jul 2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसपी ने सुनीं फरियादें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

06 Jul 2026

राम मंदिर में चढ़ावे और गबन की हो जांच, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

06 Jul 2026

फुटबॉल का रोमांच: मैदान में उतरी संदीप क्लब पीपीगंज और फतेहपुर एफसी की टीमें

06 Jul 2026

मौसम की मार से बीमार हो रहे लोग

06 Jul 2026

मानसून में बढ़े इम्पेटिगो के मरीज, त्वचा रोग ओपीडी में 20 से 30 फीसदी तक इजाफा

06 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed