Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
School Games Federation of India releases sports competition calendar.
{"_id":"6a4ba8a10d0d2b302700a647","slug":"video-school-games-federation-of-india-releases-sports-competition-calendar-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार देशभर में 41 खेल स्पर्धाओं का आयोजन 18 शहरों में कराया जाएगा।
इनमें हरियाणा को सात अलग-अलग खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी सौंपी गई है। गुरुग्राम के अलावा अंबाला, करनाल और रोहतक सहित अन्य शहरों में भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
एसजीएफआई ने इस बार पारंपरिक और क्षेत्रीय खेलों को भी कैलेंडर में स्थान दिया है, ताकि विभिन्न राज्यों की खेल संस्कृति और विरासत को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल सके। प्रतियोगिताओं में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
हरियाणा शिक्षा विभाग गुरुग्राम के खेल अधिकारी जगदीश अहलावत ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की शुरुआत अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से होगी, जबकि सभी मुकाबले जनवरी के अंतिम सप्ताह तक संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम को अंडर-19 ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है, जिसका आयोजन जनवरी माह में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी भाग लेंगे और मेजबान के रूप में हरियाणा के खिलाड़ी भी अपनी चुनौती पेश करेंगे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी मिलना गुरुग्राम और हरियाणा के लिए गौरव की बात है। इससे खिलाड़ियों को अपने ही राज्य में उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा और खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह भी बढ़ेगा। विभाग आयोजन की सभी तैयारियां समय रहते पूरी करेगा, ताकि प्रतियोगिताओं का सफल और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।