{"_id":"6a4bbebf8314fad9eb00632a","slug":"consolidation-department-employee-arrested-for-taking-a-bribe-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेते धरा गया चकबंदी विभाग का कर्मचारी: एसीबी ने की कार्रवाई, दो लाख रुपये की मांगी थी रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस लेते धरा गया चकबंदी विभाग का कर्मचारी: एसीबी ने की कार्रवाई, दो लाख रुपये की मांगी थी रिश्वत
Mon, 06 Jul 2026 08:12 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 06 Jul 2026 08:12 PM IST
सार
शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले की सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। एसीबी की टीम ने शिकायतकर्ता के साथ मिलकर पूरे मामले की ट्रैपिंग की और आरोपी कर्मचारी को दबोच लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो ने चकबंदी विभाग के एक कर्मचारी को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मध्य प्रदेश के माजरा क्षेत्र के एक व्यक्ति की जमीन के कागजात दुरुस्त करवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने अपनी जमीन से संबंधित दस्तावेजों में कुछ त्रुटियां सुधारने के लिए चकबंदी विभाग के कर्मचारी से संपर्क किया था। आरोपी कर्मचारी ने इस काम के बदले में ढाई लाख रुपये रिश्वत मांगी। अंत में दोनों पक्षों में दो लाख रुपये पर बात तय हुई।
शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले की सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। एसीबी की टीम ने शिकायतकर्ता के साथ मिलकर पूरे मामले की ट्रैपिंग की और आरोपी कर्मचारी को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल गिरफ्तार कर्मचारी से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है।