{"_id":"6a4caacfe6689b979f004d8c","slug":"satluj-star-diljit-dosanjh-net-worth-have-property-cars-collection-and-more-2026-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diljit Dosanjh: कितनी संपत्ति के मालिक हैं 'सतलुज' स्टार दिलजीत दोसांझ? कारों का है शानदार कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Diljit Dosanjh: कितनी संपत्ति के मालिक हैं 'सतलुज' स्टार दिलजीत दोसांझ? कारों का है शानदार कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:59 PM IST
सार
Diljit Dosanjh Net Worth: दिलजीत दोसांझ फिल्म 'सतलुज' को लेकर चर्चा में हैं। इस पर विवाद जारी है। इस बीच हम आपको बता रहे हैं कि दिलजीत के पास कितनी संपत्ति है?
विज्ञापन
1 of 7
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म 'सतलुज' के मुख्य कलाकार दिलजीत दोसांझ के दुनिया भर में बहुत सारे फैन हैं। वह न सिर्फ एक गायक हैं, बल्कि एक अभिनेता भी हैं। 'अमर सिंह चमकीला', 'फिल्लौरी' जैसी फिल्मों से उन्होंने साबित कर दिया है कि वह एक्टिंग में भी माहिर हैं। वह कारोबारी भी हैं। आइए जानते उनके पास कितनी संपत्ति है?
2 of 7
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
दिलजीत के पास कितनी है संपत्ति?
सेलिब्रिटी नेट वर्थ के अनुसार, दिलजीत की मौजूदा संपत्ति 380.1 करोड़ रुपये है। 2024 से उनकी नेट वर्थ में काफी बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय यह 172 करोड़ रुपये थी। जहां तक उनकी एक्टिंग फीस की बात है, तो दिलजीत हर फिल्म के लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
कॉन्सर्ट से हुई मोटी कमाई
दिलजीत के म्यूजिकल टूर की बात करें तो, उनके 'दिल-लुमिनाती' टूर के टिकटों की कीमत प्री-सेल के दौरान लगभग 3,999 रुपये से 20,000 रुपये के बीच थी। 'द मिंट' के अनुसार, इस टूर से सिंगर/एक्टर ने 44 मिलियन डॉलर कमाए। वहीं, उनके कोचेला कॉन्सर्ट के टिकट की कीमत प्रति व्यक्ति 1.14 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : एक्स
कहां हैं फ्लैट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलजीत मुंबई के खार इलाके में एक आलीशान घर के मालिक हैं। इसके अलावा, 'सतलुज' स्टार के पास लुधियाना में एक पारिवारिक घर और टोरंटो में एक बड़ा बंगला भी है। कहा जाता है कि उन्होंने एक ऊंची इमारत की 12वीं मंजिल पर बने 3बीएचके अपार्टमेंट के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये चुकाए हैं।
विज्ञापन
5 of 7
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
कारों का शानदार कलेक्शन
माना जाता है कि दिलजीत के पास कारों का शानदार कलेक्शन है। खबरों के मुताबिक, एक्टर के पास 1.92 करोड़ रुपये की पोर्श कायेन है। उनकी कारों के कलेक्शन में 1.89 करोड़ रुपये की पोर्श पनामेरा, 59.3 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू, 2.45 करोड़ रुपये की मर्सिडीज और लगभग 29 लाख रुपये की मित्सुबिशी पजेरो भी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।