पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Will Smith And Jada Pinkett Smith Again Live Under Same Home After Past Two Years Distance

Will Smith: फिर साथ रहने लगे विल स्मिथ और पत्नी जेडा? 29 साल की शादी में क्यों आई थी दूरी; यहां जानें

Tue, 07 Jul 2026 02:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 07 Jul 2026 02:17 PM IST
सार

Will Smith And Jada Pinkett Relationship Update: हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ और पत्नी जेडा पिंकेट के रिश्ते में जब दूरी आई तो दोनों ने अलग-अलग घर में रहना शुरू किया। लेकिन अटकलें लग रही हैं कि अब दोनों फिर साथ आ गए हैं। जानिए, क्या सच में इस हॉलीवुड कपल ने अपने प्यार और शादी को दूसरा माैका दिया है। 

विज्ञापन
Will Smith And Jada Pinkett Smith Again Live Under Same Home After Past Two Years Distance
जेडा पिंकेट और विल स्मिथ - फोटो : इंस्टाग्राम@jadapinkettsmith

विस्तार

हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ और पत्नी जेडा पिंकेट की शादी को लगभग 29 साल हो चुके हैं। 57 वर्षीय विल स्मिथ और 54 वर्षीय जेडा की शादी 1997 में हुई थी। 2023 में जेडा स्मिथ ने खुलासा किया कि वह और विल स्मिथ 2016 से अलग रह रहे थे। हालांकि उन्होंने कभी तलाक के लिए अर्जी नहीं दी। 

विज्ञापन


फिर साथ रहकर खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं 

पीपल्स मैगजीन के मुताबिक विल स्मिथ और उनकी पत्नी जेडा पिंकेट पिछले दो साल से फिर से एक ही घर में रह रहे हैं। जबकि पहले वे अलग-अलग घरों में रहते थे। एक सूत्र ने पीपल्स मैगजीन को बताया कि जेडा पिंकेट और विल स्मिथ साथ रहकर खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। वह खुश हैं, एक-दूसरे से प्यार करते हैं।’ 

विज्ञापन


बेटे को सपोर्ट करने के लिए भी फैशन शो में साथ पहुंचे थे 

बीते दिनों भी इस कपल को पेरिस फैशन वीक के दौरान साथ देखा गया। वह अपने बेटे जेडन स्मिथ को सपोर्ट करने पहुंचे थे। रेड कार्पेट पर उनके साथ उनकी बेटी विलो स्मिथ, विल के पिछले विवाह से हुए बेटे ट्रे स्मिथ और जेडा की मां भी मौजूद थीं। यह परिवार 4 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान फिलाडेल्फिया में भी एक साथ था।   

विज्ञापन
विज्ञापन

Will Smith And Jada Pinkett Smith Again Live Under Same Home After Past Two Years Distance
विल स्मिथ - फोटो : इंस्टाग्राम @willsmith

क्यों विल स्मिथ से अलग रह रही थीं जेडा? 

2023 में अपनी आत्मकथा में जेडा पिंकेट ने लिखा था कि वह और विल स्मिथ अभी भी चीजों को समझने की कोशिश कर रहे हैं। वह लिखती हैं, ‘हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और हम यह पता लगाने जा रहे हैं कि हमारे लिए इसका क्या मतलब है।’ विल स्मिथ की बात करें तो वह अपने हॉलीवुड करियर में भी व्यस्त हैं। उनकी आखिरी फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी, इसका नाम ‘बैड ब्यॉज- राइड और डाई।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed