{"_id":"6a4cc9264ab1113e050d9984","slug":"diljit-dosanjh-movie-satluj-controversy-remove-from-ott-due-to-it-rule-2021-2026-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Satluj: आईटी रूल्स 2021 के कारण दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ पर गिरी गाज, जानिए क्या हैं गाइडलाइंस?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Satluj: आईटी रूल्स 2021 के कारण दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ पर गिरी गाज, जानिए क्या हैं गाइडलाइंस?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 07 Jul 2026 03:10 PM IST
सार
Diljit Dosanjh Movie Satluj Film Controversy: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ इन दिनों विवादों में घिरी है। ओटीटी से हटाए जाने के कारण यह चर्चा में है। आईटी रूल्स 2021 के तहत इस फिल्म को ओटीटी से हटाया गया। क्या है यह नियम? यहां जानिए।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'सतलुज' में दिलजीज दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म ‘सतलुज’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर आए हुए दो दिन हुए थे कि इसे हटाने का आदेश दे दिया गया। फिल्म पर आईटी रूल्स 2021 के पार्ट 3 का पालन ना करने का आरोप लगा है। क्या है ये नियम? ओटीटी से इसका क्या लेना-देना है। विस्तार से जानिए।
2 of 5
फिल्म 'सतलुज' में दिलजीज दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
फिल्म ‘सतलुज’ पर इसलिए लिया गया एक्शन
ओटीटी कंटेंट, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के दायरे में नहीं आता है। इसे इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स, 2021 के पार्ट 3 के नियमों के तहत रेगुलेट किया जाता है।
एक सरकारी अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि फिल्म 'सतलुज' के मेकर्स ने 2022 में इसके ओरिजिनल टाइटल 'पंजाब 95' के तहत सेंसर सर्टिफिकेशन के लिए अप्लाई किया था, लेकिन उन्होंने सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए 127 कट्स को स्वीकार नहीं किया और फिल्म की रिलीज रोक दी।
3 of 5
diljitdosanjh
- फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
चुपचाप ओटीटी पर रिलीज कर दी फिल्म
अधिकारी ने आगे कहा, ‘फिल्ममेकर्स सुझाए गए कट्स पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे और आखिरकार उन्होंने नए टाइटल ‘सतलुज’ के साथ ओटीटी पर चुपचाप फिल्म रिलीज कर दी। ओटीटी सेंसर बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। जब यह मामला सरकार के संज्ञान में आया, तो जी5 प्लेटफॉर्म से इसे हटाने के लिए कहा गया। यह निर्देश सुरक्षा चिंताओं के कारण दिया गया था। ओटीटी प्लेटफॉर्म से गाइडलाइंस का पालन करने के लिए कहा गया था। अगर मेकर्स फिल्म को थिएटर और ओटीटी पर रिलीज करना चाहते हैं, तो उन्हें तय नियमों का पालन करना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'सतलुज' में दिलजीज दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
आईटी रूल्स 2021 की गाइडलाइंस क्या हैं?
आईटी रूल 2021 के पार्ट 3 ((इंटरमीडियरी गाइडलाइंस और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) के तहत भारत में डिजिटल न्यूज मीडिया और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को रेगुलेट किया जाता है। इसके जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म की जवाबदेही बढ़ाने पर जोर दिया जाता है, साथ ही शिकायतों का भी निवारण होता है। इसके अलावा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से किसी कंटेंट को हटाने जैसा काम भी किया जाता है।
क्या है फिल्म की कहानी और ये कलाकार आए नजर?
फिल्म ‘सतलुज’ पंजाब के मानव अधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है। यह कहानी 1990 के दशक के उस अशांत दौर की है जब पंजाब आतंकवाद से जूझ रहा था। इसकी कहानी देखकर फैंस के रोंगटे खड़े हो गए थे। फिल्म में दिलजीत के अलावा अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्यान जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।