फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know about Satluj director Honey Trehan once worked with Vishal Bhardwaj

Honey Trehan: कौन हैं हनी त्रेहान? 'सतलुज' के बैन होने पर चर्चा में आए; कभी विशाल भारद्वाज का थे दाहिना हाथ

Wed, 08 Jul 2026 02:54 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 08 Jul 2026 02:54 PM IST
सार

Who Is Honey Trehan?: 'सतलुज' बैन होने के बाद निर्देशक हनी त्रेहान चर्चा में आ गए हैं। कई लोग जानना चाहते हैं कि वह कौन हैं। ऐसे में हम आपको हनी त्रेहान और उनके कामों से रूबरू करा रहा हैं।

विज्ञापन
know about  Satluj director Honey Trehan once worked with Vishal Bhardwaj
हनी त्रेहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्देशक हनी त्रेहान अपनी नई फिल्म 'सतलुज' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में काम करने से पहले उन्होंने कई फिल्मों के लिए काम किया। मगर दर्शकों ने कभी पोस्टर पर उनका नाम नहीं देखा। अब जब 'सतलुज' रिलीज के 48 घंटे के भीतर ही जी5 से हटा दी गई, तो कई लोग पूछ रहे हैं कि हनी त्रेहान कौन हैं? इस सवाल का जवाब यहां है।
विज्ञापन


इन फिल्मों के लिए हैं मशहूर
'मकबूल' और 'ओमकारा' से लेकर 'कमीने' और 'उड़ता पंजाब' तक, पिछले दो दशकों की कई बेहतरीन फिल्मों में हनी त्रेहान की छाप देखी जा सकती है। उन्हें लंबे समय तक फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज का सबसे करीबी क्रिएटिव सहयोगी भी माना जाता था।
विज्ञापन

know about  Satluj director Honey Trehan once worked with Vishal Bhardwaj
सतलुज - फोटो : इंस्टाग्राम-@Zee5
कास्टिंग ने हनी त्रेहान को दिलाई पहचान
हनी त्रेहान का जन्म 4 अक्तूबर 1978 को सागर, मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होंने फिल्म डायरेक्ट करने का इरादा नहीं किया था। इंडस्ट्री में उनका सफर एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर शुरू हुआ और कास्टिंग ने ही उन्हें पहचान दिलाई।

यह खबर भी पढ़ें: दिलजीत की फिल्म 'सतलुज' के समर्थन में राम गोपाल वर्मा, 'मां इंटी बंगारम' की निर्देशक ने कहा 'जल्दी देखें'

कास्टिंग को अलग नजरिए से देखा
जब बॉलीवुड में कास्टिंग को अक्सर एक सेकेंडरी काम माना जाता था, त्रेहान ने इस सोच को बदलने में मदद की। उन्होंने इसे अलग नजरिए से देखा। उन्होंने फिल्म 'मकड़ी' (2002), 'मकबूल' (2003), 'ओमकारा' (2006), 'कमीने' (2009), 'डेल्ही बेली' (2011), 'तलवार' (2015) और 'उड़ता पंजाब' (2016) जैसी फिल्मों के लिए कास्टिंग की।

know about  Satluj director Honey Trehan once worked with Vishal Bhardwaj
हनी त्रेहान - फोटो : एक्स
विशाल भारद्वाज के साथ 20 वर्षों तक किया काम
उनकी यह पहचान काफी हद तक फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज के साथ काम करते हुए बनी। दोनों ने लगभग बीस साल तक साथ में काम किया। त्रेहान ने भारद्वाज की कई फिल्मों में डायरेक्शन में मदद की और कास्टिंग संभाली। आखिरकार त्रेहान उनके सबसे करीबी सहयोगियों में से एक बन गए।

2020 में निर्देशन में रखा कदम
एक विवाद के चलते विशाल भारद्वाज से अलग होने के बाद हनी त्रेहान ने 2020 में फिल्म 'रात अकेली है' के साथ बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत की। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे अभिनीत इस नेटफ्लिक्स क्राइम थ्रिलर को इसकी बेहतरीन कहानी कहने के अंदाज और दमदार एक्टिंग के लिए अच्छे रिव्यू मिले। इसने त्रेहान को फिल्ममेकर के तौर पर भी स्थापित किया।
विज्ञापन

know about  Satluj director Honey Trehan once worked with Vishal Bhardwaj
हनी त्रेहान - फोटो : आईएमडीबी
त्रेहान की हालिया डायरेक्टोरियल फिल्म के बारे में
त्रेहान की हालिया फिल्म 'सतलुज' शायद उनका अब तक का सबसे अहम प्रोजेक्ट हो सकती है। मूल रूप से 'पंजाब 95' नाम की यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने पंजाब में उग्रवाद के दौर में गैर-कानूनी तरीके से किए गए अंतिम संस्कारों का खुलासा किया था।
इसमें दिलजीत दोसांझ ने जसवंत खालरा का किरदार निभाया है। त्रेहान, निरेन भट्ट और उत्सव मैत्रा ने इस फिल्म को लिखा है। 

सीबीएफसी ने 127 लगाने को कहा
मेकर्स ने पहले दावा किया था कि सीबीएफसी ने सर्टिफिकेशन से पहले 127 कट लगाने को कहा था। भारतीय अधिकारियों की आपत्तियों के बाद, 2023 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म की तय स्क्रीनिंग भी रद्द कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed