{"_id":"6a4e1d64b7d546d513010236","slug":"kareena-kapoor-clicks-hot-husband-saif-ali-khan-walking-out-of-the-sea-in-his-swimwear-2026-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना कपूर ने शेयर की पति की वेकेशन फोटोज, समुद्र किनारे कूल अंदाज में दिखे सैफ, लिखा- 'गर्मियां अच्छी...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना कपूर ने शेयर की पति की वेकेशन फोटोज, समुद्र किनारे कूल अंदाज में दिखे सैफ, लिखा- 'गर्मियां अच्छी...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Wed, 08 Jul 2026 03:33 PM IST
सार
Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर खान ने आज सोशल मीडिया पर पति सैफ अली खान की कई वेकेशन फोटोज साझा की हैं। इन तस्वीरों में सैफ समुद्र किनारे पोज देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
करीना और सैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपने परिवार के साथ फैमिली वेकेशन का मजा ले रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति सैफ अली खान की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
2 of 4
सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
समुद्र किनारे सैफ का 'कूल' अंदाज
आज बुधवार को करीना ने सैफ अली खान की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की हैं। इन तस्वीरों में सैफ समुद्र के साफ पानी से बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने चमकीले ऑरेंज कलर के स्विम शॉर्ट्स पहने हुए हैं। करीना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गर्मियां अच्छी बीत रही हैं #HotHusband'
इससे एक दिन पहले, मंगलवार को करीना ने अपने बड़े बेटे तैमूर की भी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें तैमूर अपनी मां के पास खड़े थे और सामने ताजे फलों से भरा कटोरा रखा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैफ और करीना इस समय ग्रीस में छुट्टियां मना रहे हैं।
3 of 4
सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
दोनों की लव स्टोरी
करीना और सैफ की दोस्ती साल 2007 में फिल्म 'टशन' के सेट पर हुई थी। कुछ साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने 16 अक्तूबर 2012 को शादी कर ली थी। उनके दो बेटे हैं- तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
करीना कपूर और सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
'दायरा' में नजर आएंगी करीना
करीना कपूर जल्द ही निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह पहली बार मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ काम कर रही हैं। यह फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज हो सकती है।
वहीं सैफ अली खान 15 मई 2026 को रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर फिल्म 'कर्तव्य' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक दमदार पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया है। सैफ फिल्म 'हैवान' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।