फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Ali Fazal Praises Raakh Director Prosit Roy Says Working With Him it Is Never The Same

‘प्रोसित के साथ काम करना कभी एक जैसा नहीं लगता’, अली फजल ने की ‘राख’ के निर्देशक की तारीफ; कही ये बात

Wed, 08 Jul 2026 04:43 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 08 Jul 2026 04:43 PM IST
सार

Ali Fazal Praises Prosit Roy: अली फजल ने अपनी हालिया रिलीज सीरीज ‘राख’ के निर्देशक की तारीफ की। जानिए प्रोसित ने क्यों इस कहानी को तुरंत कह दिया हां…

विज्ञापन
Ali Fazal Praises Raakh Director Prosit Roy Says Working With Him it Is Never The Same
प्रोसित रॉय और अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले कुछ साल में क्राइम थ्रिलर फिल्मों और सीरीज के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म एक बेहतरीन जगह बन गए हैं। लेकिन 2020 में दर्शकों को 'पाताल लोक' देने के बाद डायरेक्टर प्रोसित रॉय इस जॉनर में दोबारा काम करने के लिए बहुत उत्साहित नहीं थे। जब तक कि उन्होंने 'राख' की कहानी नहीं सुनी, जो पिछले महीने OTT पर रिलीज हुई थी। इसको लेकर प्रोसित का कहना है कि उन्होंने इसलिए हां कहा क्योंकि इसकी कहानी कहने का तरीका और इसका स्ट्रक्चर उन्हें बहुत पसंद आया। इसमें दो अलग-अलग टाइमलाइन थीं और कई नए किरदार थे, साथ ही कई दिलचस्प भावनाएं भी थीं जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता था।

विज्ञापन

प्रोसित के साथ काम करने का अनुभव अलग होता है
एचटी सिटी से बात करते हुए सीरीज में सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश जाटव का मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर अली फजल कहते हैं कि मुझे लगता है कि उनके साथ काम करने का अनुभव कभी एक जैसा नहीं होता। ऐसा लगता है जैसे वे हर सीन और हर कहानी के लिए प्यार भरे खत लिख रहे हों।

विज्ञापन


भले ही जॉनर एक ही हो - जैसे क्राइम - लेकिन उनका अंदाज बिल्कुल अलग होता है। अगर मैंने 'पाताल लोक' देखी होती, तो मुझे यकीन नहीं होता कि इसे बनाने वाला वही इंसान है और इसका उल्टा भी सच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ali Fazal Praises Raakh Director Prosit Roy Says Working With Him it Is Never The Same
वेब सीरीज 'राख' - फोटो : सोशल मीडिया

कहानी दिमाग में बस गई
सीरीज की कहानी को लेकर प्रोसित राय ने कहा कि आमतौर पर किसी भी कहानी पर प्रतिक्रिया देने में मुझे कुछ दिन लगते हैं, क्योंकि यही मेरा तरीका है। मैं हमेशा यह देखने की कोशिश करता हूं कि कहानी मेरे साथ बनी रहती है या नहीं।

लेकिन इस कहानी के मामले में, मैंने तुरंत उनसे कह दिया कि मैं इसका हिस्सा बनना चाहता हूं और वहीं से यह सफर शुरू हुआ। यह कहानी मेरे दिमाग में बस गई।

Ali Fazal Praises Raakh Director Prosit Roy Says Working With Him it Is Never The Same
राख वेब सीरीज - फोटो : वीडियो ग्रैब
रंगा बिल्ला केस पर आधारित है सीरीज
‘राख’ की कहानी 1978 के रंगा-बिल्ला केस पर आधारित है। इसमें अली फजल के अलावा सोनाली बेंद्रे, आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, आमिर बशीर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राकेश बेदी, अंशुल चौहान और दिव्या शर्मा जैसे सितारे भी शामिल हैं। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed