फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Prajakta Koli And Rohit Saraf Kick Off Mismatched 4 Shooting Both Actors Getting Emotional For Final Chapter

शुरू हुई ‘मिसमैच्ड’ के चौथे सीजन की शूटिंग, ऋषि और डिंपल शो के आखिरी चैप्टर के लिए हुए इमोशनल; कही ये बात

Tue, 07 Jul 2026 11:16 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 07 Jul 2026 11:16 PM IST
सार

Mismatched Season 4: युवाओं का पसंदीदा शो ‘मिसमैच्ड’ अपने नए सीजन के साथ वापस लौट रहा है। अब शो के चौथे सीजन की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। जानिए इस मौके पर ऋषि और डिंपल ने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Prajakta Koli And Rohit Saraf Kick Off Mismatched 4 Shooting Both Actors Getting Emotional For Final Chapter
मिसमैच्ड सीजन 4 की शूटिंग शुरू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय शो 'मिसमैच्ड' के चौथे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस नए सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। इस रोमांटिक ड्रामा के नए सीजन के लिए एक्टर्स प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ ने काम करना शुरू कर दिया है। नेटफ्लिक्स ने एक छोटी वीडियो क्लिप के साथ यह जानकारी दी। इसके साथ ही एक बार फिर डिंपल और ऋषि के फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए उत्साहित हैं।

विज्ञापन

शो का आखिरी चैप्टर होगा चौथा सीजन
‘मिसमैच्ड’ के चौथे सीजन की घोषणा के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब खुद नेटफ्लिक्स ने शूटिंग शुरू होने की घोषणा की है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से लिखा गया, ‘डिमपशी (DimpShi) फैंस मेरे पास आपके लिए 'चार' कुछ खास है।’

विज्ञापन


आने वाला सीजन इस शो का आखिरी चैप्टर भी होगा। जाने-पहचाने कलाकारों की वापसी के साथ सीजन 4 कहानी को तीसरे सीजन की घटनाओं से आगे बढ़ाएगा। तीसरा सीजन इस बात पर खत्म हुआ था कि डिंपल आहूजा और ऋषि सिंह शेखावत ने अपनी सगाई कुछ समय के लिए टाल दी थी ताकि वे अपने करियर पर ध्यान दे सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prajakta Koli And Rohit Saraf Kick Off Mismatched 4 Shooting Both Actors Getting Emotional For Final Chapter
वेब सीरीज 'मिसमैच्ड' - फोटो : सोशल मीडिया

कई सरप्राइज लेकर आएगा नया सीजन
संध्या मेनन के 2017 के नॉवेल 'व्हेन डिंपल मेट ऋषि' पर आधारित 'मिसमैच्ड' 20 नवंबर, 2020 को रिलीज हुई थी। इस सीरीज का दूसरा सीजन 14 अक्तूबर, 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ। आकर्ष खुराना और निपुण धर्माधिकारी के डायरेक्शन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा सीरीज ऋषि सिंह शेखावत की कहानी है, जिसे टेक विजार्ड डिंपल आहूजा से प्यार हो जाता है।

चौथे सीजन में रणविजय सिंह, विद्या मालवड़े, विहान समत, देवयानी शोरे, प्रिया बनर्जी, तारुक रैना, मुस्कान जाफरी, आकर्ष खुराना और एहसास चन्ना भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। मेकर्स का कहना है कि नया सीजन दर्शकों के लिए जाने-पहचाने चेहरे, नई यादें और कई सरप्राइज लेकर आएगा।

Prajakta Koli And Rohit Saraf Kick Off Mismatched 4 Shooting Both Actors Getting Emotional For Final Chapter
मिसमैच्ड - फोटो : सोशल मीडिया

आखिरी सीजन के लिए वापस आना इमोशनल
इस मौके पर प्राजक्ता कोली ने कहा, ‘आखिरी सीजन के लिए 'मिसमैच्ड' के सेट पर वापस आना बहुत इमोशनल है। डिंपल मेरी सफर का एक बहुत बड़ा हिस्सा रही है और नेटफ्लिक्स पर उसकी कहानी का आखिरी चैप्टर बताने का मौका मिलना ऐसी चीज है, जिसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी। मैं नेटफ्लिक्स पर हमारे 'पगलू' के लिए उस चीज को दिखाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं, जिस पर हम काम कर रहे थे।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohit Suresh Saraf (@rohitsaraf)


 

‘मिसमैच्ड’ ने दीं खास यादें
रोहित सराफ ने कहा, ‘'मिसमैच्ड' ने मुझे मेरी कुछ सबसे पसंदीदा यादें दी हैं और नेटप्लिक्स पर इस आखिरी सीजन के लिए वापस आना सच में बहुत खास लगता है। इस टीम के साथ वापस आना, फिर से ऋषि की दुनिया में खो जाना और साथ में नई यादें बनाना ही जादुई लगता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed