फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Ravi Kishan New Series Clean Up Company Trailer Release Starring Vishal Jethwa To Saswata Chatterjee

Ravi Kishan: रवि किशन की सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर रिलीज, तीन दोस्त लाशों के खूनी कारोबार में फंसे दिखे

Mon, 17 Aug 2026 06:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 17 Aug 2026 06:42 PM IST
सार

Series Clean Up Company Trailer Release: इन दिनों रवि किशन बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी की दुनिया तक में छाए हुए हैं। आज अभिनेता की आगामी सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। जानिए, इस ट्रेलर में ऐसा क्या खास है? 

विज्ञापन
Ravi Kishan New Series Clean Up Company Trailer Release Starring Vishal Jethwa To Saswata Chatterjee
सीरीज 'क्लीन अप कंपनी' का ट्रेलर जारी - फोटो : इंस्टाग्राम@ravikishann

विस्तार

अगर किसी लाश को ठिकाने लगाना ही एक नया बिजनेस शुरू करने का मौका बन जाए तो क्या होगा? इसी कहानी की झलक सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ के ट्रेलर में दिखी। इसमें रवि किशन के अलावा कई चर्चित कलाकार भी नजर आ रहे हैं। जानिए, कैसा है सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर? 

विज्ञापन

ट्रेलर में दिखा क्राइम करने का नया तरीका 

सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ के ट्रेलर में राजू, स्वपन और गोल्डी तीन दोस्त हैं, जिन्हें मजबूरी में एक गैंगस्टर के लिए लाशें ठिकाने लगाने का काम मिलता है। इस मुश्किल से बचने के लिए तीनों दोस्त अपनी खुद की क्लीन-अप कंपनी शुरू कर देते हैं। लेकिन क्लीन अप वह लाशों का करते हैं। 

विज्ञापन

इसी बीच एक जांबाज आईपीएस अधिकारी भी शहर के क्रिमिनल नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। अब इन तीनों दोस्तों का क्या होगा? यह सीरीज में देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीरीज में कौन-कौन से कलाकार नजर आए? 
इस सीरीज का निर्देशन और लेखन रोहन घोष ने किया है, जबकि कोणारक मुखर्जी इसके सह-लेखक हैं। सीरीज में रवि किशन, अमेय वाघ, विशाल जेठवा, अजितेश गुप्ता, जिशु सेनगुप्ता, सस्वता चटर्जी और रवि किशन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।  

 

Ravi Kishan New Series Clean Up Company Trailer Release Starring Vishal Jethwa To Saswata Chatterjee
सीरीज 'क्लीन अप कंपनी' के कलाकार - फोटो : इंस्टाग्राम@ravikishann

कब और कहां देख सकते हैं यह सीरीज? 

यह सीरीज ज्योति देशपांडे, कार्तिक निशानदार और अर्जुन सिंघ बरन द्वारा प्रोड्यूस की गई है। 8 एपिसोड की सीरीज 'क्लीन अप कंपनी' 21 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के एंड्रॉयड एप पर स्ट्रीम होगी। यह सीरीज दर्शक मुफ्त में देख सकते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by GSEAMS | Production company (@gseamsak)


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed