फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   web series on Vinod Kamblis life script in writing stage shooting will start in November

क्रिकेटर विनोद कांबली की जिंदगी पर बनेगी वेब सीरीज, सात साल से लिखी जा रही स्क्रिप्ट; कब शुरू होगी शूटिंग?

Sun, 16 Aug 2026 04:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 16 Aug 2026 04:24 PM IST
सार

Vinod Kambli: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की जिंदगी पर सीरीज बन रही है। इसमें उनके क्रिकेट के करियर, कामयाबी और उनकी जिंदगी में आई मुश्किलों को दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
web series on Vinod Kamblis life script in writing stage shooting will start in November
विनोद कांबली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली के फैंस के लिए खुशखबरी है। खबर है कि उनकी जिंदगी पर वेब सीरीज बन रही है। निर्देशक अभिजीत देशपांडे यह सीरीज बना रहे हैं। सीरीज का नाम 'कांबली' है। यह जी5 पर रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन


कब शुरू हुआ काम?
  • टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सीरीज के निर्माता रवि भागचंदका हैं। 
  • अभिजीत देशपांडे ने बताया 'कांबली' की कहानी लिखने का काम 2019 में शुरू किया था। 
  • उनके मुताबिक, शुरुआत में कांबली की जिंदगी पर मराठी फीचर फिल्म बनाने का विचार था। 
  • फिर जब उन्होंने कांबली की जिंदगी को समझा तो पाया कि यह कहानी एक फिल्म के लिए बड़ी है।

web series on Vinod Kamblis life script in writing stage shooting will start in November
विनोद कांबली - फोटो : ANI
क्यों बनेगी सीरीज?
  • निर्देशक के मुताबिक कांबली की जिंदगी एक फिल्म में नहीं सिमटेगी। 
  • इसी वजह से इस पर सीरीज बनाने का फैसला किया गया। 
  • हिंदी में सीरीज बनने से यह ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी। 
  • उनके मुताबिक यह कहानी सिर्फ क्रिकेट की नहीं है बल्कि इंसानी कहानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीरीज में क्या नजर आएगा?
इस सीरीज में विनोद कांबली के क्रिकेट से लेकर उनकी निजी जिंदगी की चुनौतियों को दिखाया जाएगा। सीरीज में कांबली को क्रिकेट में मिली कामयाबी और उनकी जिंदगी की मुश्किलों को दिखाया जाएगा। इसमें उन मामलों को दिखाया जाएगा जिन्होंने उनके करियर को संवारा।
विज्ञापन

web series on Vinod Kamblis life script in writing stage shooting will start in November
विनोद कांबली-एंड्रिया हेविट और उनके बच्चे - फोटो : vinodkambli2016
कास्टिंग को लेकर क्या है विचार?
निर्देशक ने सीरीज की कास्टिंग के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। वह एक ऐसे चेहरे की तलाश में हैं जो कांबली की शख्सियत से मेल खाता हो। निर्देशक किसी बड़े स्टार को लेने के बजाए किसी कलाकार को लेना चाहते हैं जो सीरीज में जान डाल दे।

कब शुरू होगी शूटिंग?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'कांबली' की शूटिंग इसी साल के आखिर यानी नवंबर से शुरू हो सकती है। शूटिंग एक ही शेड्यूल में पूरी करने की योजना बनाई जा रही है। बताया जाता है कि शूटिंग 3 से 4 महीने में पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed