Ajay Devgn: अब अपराध से सतर्क करेंगे अजय देवगन, बने 'क्राइम पेट्रोल' के होस्ट; जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
Ajay Devgan In Crime Patrol: 'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन का प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस नए सीजन के होस्ट अजय देवगन करेंगे। प्रोमो के माध्यम से उन्होंने दर्शकों को समाज में हो रहे अपराधों के प्रति सतर्क किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रोमो में क्या है खास?
'क्राइम पेट्रोल' टेलीविजन का एक लोकप्रिय सीरियल है। इस शो में क्राइम की कहानियों को नाट्य रुपांतरण के जरिए दिखाया जाता है। शो को कई साल तक एक्टर अनूप सोनी ने होस्ट किया। मगर इस सीजन से मेकर्स ने इसमें बड़ा बदलाव किया है। शो के नए प्रोमो में नए होस्ट अजय देवगन समाज की अपराधिक स्थितियों पर बात करते नजर आए।
प्रोमो में क्या बोले अजय?
'क्राइम पेट्रोल' के प्रोमो में अजय ने शो के पीछे के मकसद और समाज में बढ़ रहे अपराधों पर चर्चा की। उन्होंने यह मुख्य बातें कहीं..
- क्राइम पेट्रोल जैसे शो के साथ जुड़ना मेरे प्रशंसकों और दर्शकों के प्रति एक जिम्मेदारी जैसा लगता है।
- इस शो ने अपराध की कहानियों को समझने और दर्शकों में जागरूकता पैदा करने की एक मिसाल कायम की है।
- हम अब ऐसी कहानियां लेकर आ रहे हैं जिन्होंने पूरे देश को झकझोर दिया है।
- मुझे उम्मीद और विश्वास है कि मैं दर्शकों को इन मामलों में डर के बजाय सावधानी बरतने में मदद करूंगा।
- इन कहानियों से लोगों को सतर्कता बरतने की सीख मिलेगी और इसमें मैं उनका मार्गदर्शन कर सकता हूं।
कब प्रसारित होगा 'क्राइम पेट्रोल'?
अपराधिक कहानियों और वारदातों पर आधारित शो 'क्राइम पेट्रोल' जल्द ही प्रसारित होने वाला है। प्रोमो के अनुसार शो 31 अगस्त 2026 को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा इसे सोनी लिव पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के पहले 15 एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है।