फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shivangi Joshi Tv Actress Undergo Cosmetic Procedure Claim Went Viral

शो ‘लॉकअप 2’ फेम शिवांगी जोशी ने करवाया कॉस्मेटिक प्रोसिजर? क्यों वायरल हुआ दावा; यूजर्स ने दिए रिएक्शन

Sun, 09 Aug 2026 07:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 09 Aug 2026 07:44 PM IST
सार

Shivangi Joshi Cosmetic Procedure Claim: रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी बीते दिनों नजर आईं। इस शो में देखकर उनकी खूबसूरती की फैंस ने खूब तारीफ की। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल हो रहा है, जो उनकी ब्यूटी को लेकर अलग ही बात बता रहा है।

विज्ञापन
Shivangi Joshi Tv Actress Undergo Cosmetic Procedure Claim Went Viral
शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@shivangijoshi18

विस्तार

शिवांगी जोशी को हिंदी टीवी सीरियल की दुनिया में सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। शो ‘लॉकअप 2’ में भी उनकी खूबसूरती ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। यह शो अब खत्म हो चुका है। इसी बीच इंस्टाग्राम पर एक सर्टिफाइड कॉस्मेटोलॉजिस्ट ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें शिवांगी जोशी की खूबसूरती को लेकर चौंकाने दावे किए हैं। 

विज्ञापन

क्या नेचुरल नहीं है शिवांगी जोशी की ब्यूटी? 
एक सर्टिफाइड कॉस्मेटोलॉजिस्ट प्रियंका वाधवानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शिवांगी जोशी से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह अभिनेत्री की नई और पुरानी तस्वीरों की तुलना कर रही हैं। शिवांगी ने क्या-क्या कॉस्मेटिक प्रोसिजर करवाए हैं, इस बारे में कॉस्मेटोलॉजिस्ट बता रही हैं। इन दावों से लगता है कि शिवांगी की ब्यूटी पूरी तरह से नेचुरल नहीं है। 

विज्ञापन

Shivangi Joshi Tv Actress Undergo Cosmetic Procedure Claim Went Viral
शिवांगी जोशी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए रिएक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@skincare_with_piya
यूजर्स ने क्या-क्या दिए रिएक्शन? 
जब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शिवांगी जोशी से जुड़ा वायरल वीडियो देखा तो जमकर रिएक्शन दिए। 
  • एक यूजर ने लिखा, ‘ये पूरी फेक हैं।’
  • एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘आर्टिफिशियल, प्लास्टिक जैसा, कुछ भी नेचुरल नहीं है।’
  • एक यूजर ने भी कमेंट में लिखा, ‘शायद ऊपर की आईलिड भी अलग दिख रही है।’

Shivangi Joshi Tv Actress Undergo Cosmetic Procedure Claim Went Viral
सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@harshad_chopda, @shivangijoshi18
कौन से सीरियल्स से हिट हुई थीं शिवांगी?
शिवांगी जोशी टीवी की दुनिया में चर्चित नाम हैं। उन्हें फेम 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से मिला। इसके अलावा भी वह कई टीवी सीरियल में लीड रोल निभाती नजर आईं। हर्षद चोपड़ा के साथ 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल में भी वह नजर आई, इसमें उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed